7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महिला को राजस्थान में बेचा, रंग सांवला था इसलिए दूसरी बच गई

- पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
crime_scene.jpg

crime_scene.jpg

जबलपुर. मदन महल स्थित वासु होटल के एक कर्मचारी ने पत्नी और एक अन्य महिला के साथ मिलकर होटल में ही काम करने वाली एक महिला को दो लाख 80 हजार रुपए में राजस्थान में बेच दिया। खरीददार महिला से जबरन शारीरिक सम्बंध बनाता और उससे दिनभर काम कराता। तीनों आरोपी एक और महिला को भी बेचने की फिराक में थे, लेकिन उसके सांवले रंग ने उसे बचा लिया और उसका सौदा नहीं हुआ। मामले की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई और वासु होटल के कर्मचारी समेत उसकी पत्नी व एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया।
बालशाखा में किया था सौदा
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शुक्रवार को बताया कि कटरा मोहल्ला अधारताल निवासी अनिल बर्मन ने 27 वर्षीय और 31 वर्षीय विवाहिता महिलाओं को अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद अनिल अपनी पत्नी ज्योति और परसवाड़ा निवासी संतोषी बैरागी के साथ दोनों महिलाओं को राजस्थान के बूंदी ले गया। वहां सुरेश सिंह के माध्यम से 31 वर्षीय महिला का सौदा बालशाखा निवासी जमना शंकर से कर दिया। लेकिन, 27 वर्षीय महिला का रंग सांवला होने के कारण उसका सौदा नहीं हो सका। जमना ने दो लाख 80 हजार रुपए दिए और महिला को अपने साथ ले गया। वहां उसने महिला से दुराचार किया। महिला ने उसे विश्वास में लिया और जैसे-तैसे वह शहर आई और गुरुवार रात मदन महल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
दोनों रहती हैं पति से अलग
31 वर्षीय महिला 15 साल से पति से अलग रह रही थी। उसका दस साल का बेटा है। वह वासु होटल में काम करती थी। वहां उसकी पहचान होटल में ही काम करने वाले अनिल से हुई। 27 वर्षीय महिला भी अनिल के ही झांसे में आई।
तीन गिरफ्तार, दो की तलाश
मामले में पुलिस ने अनिल समेत उसकी पत्नी ज्योति और संतोषी को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियों और महिलाओं का सौदा करने वाले बूंदी निवासी सुरेश सिंह और महिला को खरीदने वाला जमना शंकर फरार है।