20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरीजों ने ठुकराए अस्पताल के कम्बल

विक्टोरिया अस्पताल के वार्ड में घर से ला रहे ओढऩे के गर्म कपड़े

less than 1 minute read
Google source verification
Patients rejected hospital blankets

मरीजों के अटेंडेन्ट ने अस्पताल से मिलने वाले कंबल को ठुकरा दिया है। मरीजों के अटेंडेन्ट से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि दुर्गंधयुक्त और पुराने कंबल से संक्रमण का खतरा है।

जबलपुर. ठंड बढऩे के साथ ही सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया) के वार्डों में भर्ती मरीजों के रिश्तेदार, परिचित घर से ओढऩे के लिए गर्म वस्त्र ला रहे हैं। मरीजों के अटेंडेन्ट ने अस्पताल से मिलने वाले कंबल को ठुकरा दिया है। मरीजों के अटेंडेन्ट से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि दुर्गंधयुक्त और पुराने कंबल से संक्रमण का खतरा है।

विक्टोरिया के हड्डी वार्ड, डीवीडी वार्ड, पुरुष और महिला वार्ड सहित बच्चा वार्ड में मरीजों के बिस्तर पर निजी कंबल दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल से मिलने वाले कंबल का मरीज इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। मरीजों ने कंबल लेने से मना कर दिया है। ठंड से बचने के लिए वे घरों से कंबल ला रहे हैं।

दुर्गंधयुक्त दागदार कम्बल

मरीजों के अटेंडेन्ट का कहना था कि अस्पताल से कंबल दिए गए थे लेकिन उसमें दुर्गंध थी और दाग भी लगे हुए थे, जिससे संक्रमण के खतरे को देखते हुए उसे वापस कर दिए हैं। कुछ कंबल की स्थिति यह थी कि वे पुराने हो चुके थे। जगह-जगह से कपड़ा पतला पड़ चुका था।

अटेंडेंट बोले

अस्पताल से कंबल मिला था, दुर्गंध थी। वापस कर दिया।

वंदना

पुराना कंबल था, दाग भी लगे हुए थे, हमने मना कर दिया।

आशा

हम तो घर से ही कंबल ला रहे हैं। यहां के कंबल ठीक नहीं हैं।

प्रीति

कंबलों की कमी नहीं है। हर मरीज को दिए जाते हैं लेकिन उसे मरीजों के अटेंडेन्ट पसंद नहीं कर रहे हैं। वे अपने ही कंबल लेकर आते हैं।

डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ