जबलपुर

#JanPrahari चार दीवारी तक सीमित नहीं नारी शक्ति, बनेंगी लोकतंत्र की सजग प्रहरी- देखें वीडियो

इनरव्हील, हैपी क्लब, आश्रय फाउंडेशन ने लिया संकल्प  

2 min read
Jul 29, 2023
patrika jan prahari abhiyan

जबलपुर. हमारा काम केवल घर की चार दीवारों या नौकरी तक सीमित नहीं है। हमें घर के साथ गृहस्थी और देश चलाने तक जज्बा होता है। महिलाओं में लीडरशिप होती है। आवश्यकता है उसे पहचानने और अपनाने की। पत्रिका के जनप्रहरी अभियान में शामिल होकर हम सजग प्रहरी की भूमिका निभाएंगे। ये बात हैप्पी क्लब की अध्यक्ष रजनी वर्मा ने टॉक शो के दौरान कही।

महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

आश्रय फाउंडेशन की फाउंडर अनु आनंद ने कहा जनप्रहरी अभियान महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो समाजसेवा, राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इससे न केवल उन्हें एक बड़ा मंच मिलेगा, बल्कि स्वच्छ राजनीति में प्रतिनिधित्व कर पाएंगी। उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में पत्रिका की सराहनीय पहल है। जॉन एवलिन ने कहा महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी नहीं है। वे जिस मार्ग पर चल रही हैं वहां वे सुरक्षित हैं।

खुद से करनी होगी पहल
रिटा. प्रोफेसर डॉ. कंचन ढींगरा ने कहा महिलाएं जब तक एक दूसरे का साथ नहीं देंगी, तब तक उन्हें कोई आगे नहीं बढ़ा सकता। खुद से पहल करनी होगी प्रतिनिधित्व करने की। इसके लिए पत्रिका का अभियान बहुत अच्छा मंच है। इससे न केवल शहर में नई लीडरशिप तैयार होगी, बल्कि नए नेतृत्व की सोच भी लोगों में आएगी।

लीडर बनें भीड़ का हिस्सा नहीं
इनर व्हील क्लब प्रसिडेंट मेघना वर्मा ने कहा महिलाओं को स्वयं से पहल कर एक दूसरे का साथ देना होगा। लीडर बनें न कि भीड़ का हिस्सा। जनप्रहरी अभियान में हम सब शामिल होकर इस लीडरशिप के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगी।

पौधरोपण कर लिया संकल्प
पत्रिका जनप्रहरी टॉक शो के पहले सभी महिलाओं ने रानी दुर्गावती महिला अस्पताल स्थित नर्सिंग कॉलेज परिसर में पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. अर्चना गायकवाड़ व नर्सिंग स्टूडेंट्स की उपस्थिति में आधा दर्जन पौधे लगाए गए। इसके बाद सभी महिलाओं ने स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ लोकतंत्र में यथासंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। इस दौरान श्रद्धा राजपाल, ज्योत्सना वर्मा, डॉ. दिव्या पुरी वाधवा, निधि तनेजा, डॉ. सोनाली धवन, वर्षा शर्मा ने भी पत्रिका जनप्रहरी अभियान पर विचार रखे।

Published on:
29 Jul 2023 10:42 am
Also Read
View All

अगली खबर