महीने भर पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था-
टीआई तिवारी के मुताबिक प्रारम्भिक छानबीन में सामने आया कि भगवत देवांगन ने महीने भर पहले अधिक मात्रा में दवा खा लिया था। तब हालत बिगडऩे पर उसे मेडिकल में भर्ती किया गया था। उपचार के बाद वह ठीक हो गया। उसकी काउंसलिंग भी हुई थी। फिर वह घर चला गया था। एक महीने बाद वह तीन दिन पहले लौटा था। वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और इसकी दवांए भी चल रही थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। परिजनों के शुक्रवार को आने के बाद पीएम और बयान दर्ज होंगे।