
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
जबलपुर. मदन महल थाने की पुलिस की बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई का विरोध करने वाले भाजयुमो के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर सहित श्रीकांत उर्फ कुक्की, यश दुबे, हरीश ठाकुर, अरनव त्रिवेदी, गोपाल गुप्ता, बंटी राय, चिंटू उर्फ अमित पांडे सहित 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। मदन महल थाना प्रभारी ने 27 सितंबर को यह मामला कायम किया।
26 सितंबर की शाम मदन महल पुलिस थाने के बाहर जांच कर रही थी। वाहन चालक यश दुबे को पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने के आरोप में रोका, उन्होंने खुद को भाजयुमो कार्यकर्ता बताते हुए पुलिस को धमकाते हुए 300 रुपए का चालान देने से इनकार कर दिया। चालान काट रहे आरक्षक मुन्नालाल और तेजराम पटेल, पारसनाथ पाठक, अजीत और सुभाष समेत स्टाफ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुबे नहीं माने।
भाजयुमो के श्रीकांत कुक्की ने थाना प्रभारी ओपी तिवारी को फोन कर यश को छोडने की बात कही। आरोप है कि फोन पर टीआई को धमकी दी कि नहीं छोड़ा, तो सिविल लाइंस थाने के घेराव के बाद मदन महल थाने का घेराव करेंगे। मदन महन थाने पहुंचे भाजयुमो के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीकांत कुक्की, गोपाल गुप्ता, बंटी राय, चिंटू पांडे सहित ढेरों कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर चालान जमा करने से इनकार किया। वे सब विरोध करते हुए थाने में घुसकर लॉकअप में बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर जैसे-तैसे उन्हें उठाया था।
Published on:
01 Oct 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
