7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीनेशन में पुलिस कर्मी सबसे आगे

जबलपुर जिले में दो चरणों में करीब 65 प्रतिशत टीकाकरण, स्वास्थ्य कर्मी पीछे छूटे  
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus case

यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के वेरिएंट सामने आए।

जबलपुर। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में जबलपुर जिले में सबसे आगे पुलिस कर्मी हैं। इन्होंने पहले चरण में टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी पीछे छोड़ दिया है। यह खुलासा दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान समाप्त होने के बाद जारी किए गए आंकड़ों से हुआ है। सफाई कर्मियों की सूची में हुई गड़बड़ी के बाद नगर निगम के कर्मी टीका लगवाने में सबसे पीछे हो गए हैं। दो चरण में लक्ष्य के 65 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। जानकारों का कहना है कि फ्रंटलाइन पर रहने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों का टीका लगवाने में इस तरह से पीछे रहना ङ्क्षचताजनक है। क्योंकि, इससे कोरोना के खतरे का मुकाबला नहीं किया जा सकता।
जिले में कोरोना टीकाकरण की स्थिति
विभाग का नाम : पंजीकृत हितग्राही : टीका लगवाने वाले : प्रतिशत
हेल्थ केयर वर्कर (प्रदेश) : 23533 : 16130 : 68.50
हेल्थ केयर वर्कर (केन्द्र व राज्य) : 23966 : 16412 : 68.40
मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर : 6776 : 4911 : 72.40
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर : 6223 : 2901 : 46.60
डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू : 2500 : 1375 : 55
पंचायती राज इंस्टीट्यूशन : 3950 : 2723 : 68.90
कुल : 43608 : 28462 : 65