जबलपुर

pongal: तमिल चीतों के इस डांस पर थिरक उठा आस्ट्रेलिया, आज यहां मचेगी धूम

विदेशों में धूम मचा रहा तमिल का यह परंपरागत डांस,

2 min read
Jan 14, 2018
pongal images: celebration in jabalpur

जबलपुर. मकर संक्रांति की हर ओर धूम मची हुई है। इस उत्सव को देशभर में मनाया जाता है। गुजरात में जहां इस मौके पर खूब पतंग उड़ाई जाती हैं वहीं पंजाब में इसे लोहड़ी के नाम से मनाया जा रहा है। दक्षिणी राज्यों में भी संक्रांति पर्व को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। तमिलनाडू में यह पर्व पोंगल के रूप में मनाया जा रहा है। पोंगल तमिलों का बहुत प्रमुख पर्व है और ऐसे में तमिल समाज के लोग संस्कारधानी में रविवार को पोंगल उत्सव मनाएंगे। इस उत्सव की सबसे खास बात यह होगी कि यहां विदेशों में भी धमाल मचा चुके गुब्बी डांस का प्रदर्शन किया जाएगा।


भगवान बालाजी व आण्डाल माता की झांकी
तिरूवेंकट मुडैयान तमिल सभा सदर के तत्वावधान में रामलीला मैदान सदर,तमिल संघम् के लोग शिवाजी मैदान सदर में पोंगल उत्सव मनाएंगे। रविवार को भगवान बालाजी व आण्डाल माता की झांकी सजाकर पूजन-अर्चन किया जाएगा। तमिल सभा के अध्यक्ष तुलसी दास द्रविड़ ने बताया, तमिल परिवार के लोग सामूहिक रूप से पोंगल महोत्सव मनाएंगे। समारोह में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


छात्र-छात्राओं का सम्मान
तमिल संघम का पोंगल महोत्सव रविवार, 14 जनवरी को शिवाजी मैदान में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जबलपुर के तमिल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वर्ष 2017 में मेरिट प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के तीसरे चरण में गुब्बी डांस तमिल सदस्यों द्वारा पेश किया जाएगा। तमिल संघम् के संयोजक राजेश पिल्ले ने बताया कि उत्सव में दोपहर एक बजे से तमिल कलाकार गुब्बी डांस, भरत नाट्यम की प्रस्तुति देंगे।


थिरक उठा आस्ट्रेलिया
पोंगल पर जहां तमिल अपने परंपरागत नृत्य भरत नाट्यम का लुत्फ उठाते हैं वहीं एक बेहद पुराने नृत्य का भी इस मौके पर प्रदर्शन किया जाता है। तमिलनाडू का लोकनृत्य गुब्बी भी इस मौके पर पेश किया जाता है। गुब्बी डांस विदेशों में भी खूब लोकप्रिय है। हाल ही में एक गु्रप जब आस्ट्रेलिया में इसकी प्रस्तुति देने गया तो वहां के दर्शक इस नृत्य के दीवाने हो गए। इस लोकनृत्य में चीते और अन्य प्रकार का रूप रखकर बेहद जोशीला डांस पेश किया जाता है।




Published on:
14 Jan 2018 09:05 am
Also Read
View All

अगली खबर