20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर बड़े अधिकारी ने डाल दिया महिला का अंतरंग वीडियो, मच गया हड़कंप

सोशल मीडिया पर बड़े अधिकारी ने डाल दिया महिला का अंतरंग वीडियो, मच गया हड़कंप

2 min read
Google source verification

जबलपुर। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च पोर्न वीडियो, फोटो और साइट्स होती हैं। ये एक सर्वे में खुलासा हो चुका है। इसमें युवाओं और किशोरावस्था के लोग ज्यादा है। किंतु प्रबुद्ध वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। कई बार जल्दबाजी में समझदार लोग भी पोर्न और अश्लील वीडियो पोस्ट कर देते हैं। जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच जाता है। ऐसा ही एक मामला वाणिज्यिक कर विभाग के आधिकारिक ग्रुप में पोस्ट किए गए एक पोर्न वीडियो का आया है। जिसे विभाग के ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने पोस्ट किया है। ग्रुप में महिलाएं भी जुड़ी हैं, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया है। वीडियो में एक महिला के अंतरंग दृश्यों को दिखाया गया है, जो बहुत ही आपत्तिजनक है।

IMAGE CREDIT: lali koshta

सोशल मीडिया में सूचनाओं के आदान-प्रदान के दौरान एक अधिकारी द्वारा पोस्ट किए गए अश्लील वीडियो ने हंगामा मचा दिया है। मामला वाणिज्य कर विभाग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पोस्ट करने वाला बड़ा अधिकारी है। इस सोशल ग्रुप से प्रदेश भर के दूसरे अधिकारी भी जुड़े हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। अश्लील पोस्ट देख महिलाओं ने इंदौर के बड़े अधिकारी से आपत्ति दर्ज करायी है। हालांकि इस सनसनीखेज पोस्ट के बावत कोई भी अधिकारिक बयान देने को तैयार नहीं है।

IMAGE CREDIT: lali

अश्लील पोस्ट करने वाला अधिकारी जबलपुर में पदस्थ होना बताया जा रहा है। विभागीय ग्रुप में 60 के लगभग महिलाएं जुड़ी हुई हैं। अधिकारी द्वारा पोस्ट किए गए इस अश्लील वीडियों को देख ग्रुप से जुड़े लोग शर्मसार हो गए। ग्रुप एडमिन ने तत्काल पोस्ट करने वाले अधिकारी को डिलीट कर दिया। बताते हैं कि इसके पूर्व भी उक्त अधिकारी द्वारा इस तरह के अश्लील पोस्ट किए गए थे, लेकिन तब जानकारी न होने का हवाला देकर बच गए थे। लगातार इस तरह की हरकतें सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारी ने इसे काफी गम्भीरता से लिया है। सूत्रों की मानें तो उक्त अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। बहरहाल इस अश्लील पोस्ट को लेकर पूरे विभाग में चर्चा चल रही है।