2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र की अच्छी खबर: कोरोना संक्रमित गर्भवतियों ने दिया स्वस्थ शिशुओं को जन्म

मप्र की अच्छी खबर: कोरोना संक्रमित गर्भवतियों ने दिया स्वस्थ शिशुओं को जन्म  

2 min read
Google source verification
pregnant.jpg

pregnant

जबलपुर। कोरोना संक्रमण कहर के बीच मेडिकल कॉलेज से एक खुश खबर है। यहां, एक साल में 102 कोरोना संक्रमित गर्भवतियों का सुरक्षित प्रसव हुआ। इन्होंने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। संक्रमण के खतरे से जूझते हुए कॉलेज के स्त्री रोग विभाग के डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों की टीम लगातार नई जिंदगियों की सुरक्षा कर रही हैं। संक्रमित प्रसूता की कोख से जन्म ले रहे स्वस्थ बच्चों की किलकारियों से अस्पताल गूंज रहा है। कोरोना के तेजी से फैलाव के बीच कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के दौरान अस्पताल के कुछ डॉक्टर, स्टूडेंट, नर्स के साथ अन्य सहयोगी स्टाफ संक्रमण की जकड़ में आया। लेकिन साथियों का हौसला नहीं टूटा। वे सेवा में जुटे रहे।


कॉलेज में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना महाकारी काल में समर्पित भाव से मरीजों की सेवा कर रहे है।
- डॉ. पीके कसार, अधिष्ठाता, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज

6.5 हजार रेमडेसिविर मिले

शहर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को जबलपुर को रेमडेसिविर इंजेक्शन के साढ़े छ: हजार इंजेक्शन मिले। जिसमें 4800 इंजेक्शन की खेप आ गई है। सांसद राकेश सिंह ने ये इंजेक्शन कोरोना के मरीजों के लिए उपलब्ध कराए। 1700 इंजेक्शन देर रात लाए जाएंगे। सांसद सिंह कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद जिले के अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने बताया की सभी इंजेक्शन का वितरण निर्धारित मूल्य पर जिला प्रशासन की देख रेख में आवश्यकतानुसार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पताल में पूर्व से ही आवश्यकतानुसार इंजेक्शन उपलब्ध हैं और अब ये सारे इंजेक्शन जिला प्रशासन की देखरेख में वितरित होंगे। सांसद सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए वे जिले में आपूर्ति बढ़े इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऑक्सीजन के चार टैंकर भी उपलब्ध कराए हैं। इस दौरान सांसद निवास में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ जितेंद्र जामदार, डॉ राजेश धीरावाणी, डॉ परिमल स्वामी मौजूद थे। भिलाई से ऑक्सीजन टैंकर लेकर रवाना: भिलाई स्टील प्लांट से ऑक्सीजन लिक्विड का टैंकर लेकर जबलपुर रवाना हो गया है। सांसद राकेश सिंह ने वहां से रवाना हुए टैंकर की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

Story Loader