3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा अटैक: शहीद के पिता ने लगाया सरकार पर आरोप, कहा- ‘वादे करो तो पूरा भी करो’

पुलवामा हमले में शहीद हो गया था जबलपुर का अश्विनी काछी...।

less than 1 minute read
Google source verification
ashvin-khachi.png

Pulwama terror attack CRPF soldier Ashwini Kachhi jabalpur news

जबलपुर। पुलवामा आतंकी हमले ( Pulwama terror attack ) में शहीद हुए 40 जवानों में मध्यप्रदेश के भी अश्विनी काछी ( martyr ashwini kachi ) थे। जो जबलपुर के खुडवाल में रहते थे। उनके पिता ने मध्यप्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं।

शहीद अश्विनी के पिता सुकुरू काछी पुलवामा हमले की दूसरी बर्सी पर राज्य सरकार पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। शहीद के पिता ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए, एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक घर दिलाने का पादा किया था। उस समय मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार थी और मुख्यमंत्री कमलनाथ थे।


काछी ने कहा कि मख्यमंत्री ने शहीद अश्विनी के नाम पर खेल मैदान बनाने का भी वादा किया था। राज्यपाल ने एक स्कूल खोलने का वादा किया था, लेकिन एक करोड़ रुपए को छोड़कर कुछ नहीं मिला। शहीद के पिता ने यह भी कहा कि सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर सकती तो उसे वादे भी नहीं करना चाहिए। यह अन्याय है।

Story Loader