
weather : राजस्थान में गर्मी की सख्ती, न दिन में चैन, न रात को सुकून
जबलपुर। तेज गर्मी के कारण सुबह 8 बजे से ही धूप दोपहर जैसी तल्ख हो रही है। सुबह टहलने जाने वाले लोग जल्दी घर वापस लौट रहे हैं। जबकि कई लोग शाम को टहलने निकल रहे हैं। दोपहर में धूप की चुभन असहनीय हो रही है। सूर्यदेव की तपिश और लू की लपट को देखते हुए लोगों ने अपनी दिनचर्या बदल ली है।
सुबह 8 बजे ही दोपहर जैसी तीखी धूप, लोगों की दिनचर्या बदली
सुबह का तापमान इतना ज्यादा हो रहा है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। यही कारण है कि पिछले एक महीने से बाजारों में शाम 5 बजे के बाद से भीड़ बढ़ती है। लोग देर रात तक खरीदी कर रहे हैं, जबकि दोपहर में दुकानों पर एक दो ग्राहक ही नजर आते हैं। यही हाल अन्य व्यवसायों का है। गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या में खासा परिवर्तन आया है।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्रता 23 प्रतिशत व शाम को आद्रता 16 प्रतिशत रिकार्ड की गई। 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी ईरान के ऊपर मध्योपरी क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच ट्रफ के रूप में है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है की संभाग में तेज हवा चलने के साथ ही हल्की बूंदाबंदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Published on:
02 May 2022 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
