2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

indigo flights starts रायपुर, जयपुर, लखनऊ और पटना के लिए जबलपुर से शुरू होगी हवाई सेवा!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इंडिगो के सीईओ के सामने रखा प्रस्ताव

less than 1 minute read
Google source verification
flight ticket prices

flight ticket prices

जबलपुर। शहर से जल्द ही चार शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। इसमें रायपुर, जयपुर, लखनऊ और पटना शामिल है। इसके संकेत गुरुवार को इंडिगो के सीईओ रोनो दत्ता ने दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने दत्ता से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के संबंध में चर्चा की।

सिंह ने दत्ता को बताया कि जबलपुर एयरपोर्ट जिसका विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है। आने वाले समय मे रनवे की लंबाई बढऩे के साथ ही एप्रिन विस्तार का कार्य भी हो जाएगा। जिसके बाद यहां अधिक एयरक्राफ्ट खडे करने की सुविधा भी होगी। एयरपोर्ट की नई और आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा। इन कार्यों के होने के बाद जबलपुर एयरपोर्ट मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण एयरपोर्टों में शामिल हो जाएगा।

सिंह ने दत्ता से कहा कि जबलपुर से मुंबई के लिये अभी एक फ्लाइट संचालित हो रही है यदि इंडिगो द्वारा जबलपुर से मुम्बई की एक और फ्लाइट प्रारंभ की जाती है तो पर्याप्त यात्री मिलेंगे और जबलपुर को लाभ भी होगा। सिंह ने चर्चा के दौरान यह भी जबलपुर से रायपुर, जबलपुर से जयपुर,जबलपुर से लखनऊ एवं जबलपुर से पटना रूट विमान सेवाएं शुरू की जाती हैं। सिंह के अनुसार गुरुवार को हुई बैठक परिणाममूलक होगी और आने वाले समय में इंडिगो अपनी वायुसेवा का विस्तार जबलपुर में करेगा। बैठक में इंडिगो वाइस प्रसिडेंट नेटवर्क रजत कुमार, असिस्टेंट वाइस प्रसिडेंट मनीष स्वरूप उपस्थित थे।

Story Loader