2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस लडक़े ने बनाई वर्ल्ड ब्रेकिंग रंगोली, यूट्यूब पर लाखों में देखे जाते हैं इसके वीडियो

रंगों से खेलता है ये कलाकार, धूम मचाते हैं इनके वीडियो, मिनटों में बनाते हैं बड़ी-बड़ी रंगोली  

2 min read
Google source verification
ganesh.png

rangoli videos

लाली कोष्टा@जबलपुर/ शहर में एक ऐसा कलाकार है जो चंद मिनटों में बड़ी से बड़ी खूबसूरत रंगोली बनाने में माहिर है। हम बात कर रहे हैं, रंगोली आर्टिस्ट गणेश बर्मन की। गणेश रंगोली बनाकर उनके वीडियो खुद के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हैं, जो चंद दिनों में ही वायरल हो जाते हैं। गणेश बताते हैं, उन्हें बचपन से रंगों से खेलना पसंद था। जैसे-जैसे बड़े होते गए तो रंगों के इस खेल को हुनर बना लिया, जो अब उनके लिए कॅरियर भी है। अब तक ये हजारों रंगोलियां बना चुके हैं। वे अब तक 400 स्क्वेयर फीट तक की रंगोली बना चुके हैं। दुर्गा उत्सव के दौरान 150 मिनट में 13 संस्कार रंगोली बनाने का कारनामा भी गणेश और इनकी टीम कर चुकी है।

यूट्यूब चैनल, फेसबुक में वायरल वीडियो
गणेश का खुद का यूट्यूब चैनल है, जिसमें 30 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। फेसबुक पेज पर भी हजारों फॉलोअर्स हैं। इनकी रंगोली के वीडियो के व्यूज लाखों में हैं। वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए भी गणेश ने रंगोली बनाई थी, लेकिन चूक गए, हालांकि उसका वीडियो कई मिलियन व्यूज के साथ आज भी यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। उन्होंने जब से सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो डालने शुरू किए हैं, उनकी पहचान स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर तक हो गई है। उनके पास अब बड़े-बड़े काम आते हैं। शादी-विवाह से लेकर अन्य आयोजनों में संस्थाएं उन्हें बुलाती हैं।

इंटरनेशनल रिकॉर्ड
नर्मदा संदेश एक संकल्प सेवा संस्थान के एक कार्यक्रम में गणेश ने तिलवाराघाट में 15 घंटे की मेहनत से सुंदर 3डी रंगोली बनाई कि लोग देखते रह गए। इस 3डी रंगोली ने विश्व खिताब अपने नाम किया। इसके लिए गणेश को वल्र्ड रिकॉर्ड ब्रेकिंग यूएसए, यूके बेस्ट इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

सीएम हाउस में भी बनाई रंगोली
एक बार सीएम हाउस में 60 फीट की माता की रंगोली बनाने के लिए गणेश अपने साथ 5 क्विंटल मटेरियल जबलपुर से लेकर गए थे, लेकिन ज्यादा जगह उपलब्ध न होने से उन्होंने 30-30 फीट की दो रंगोली बनाई, जिन्हें देखकर सभी दंग रह गए।

गणेश पहुंचे बॉलीवुड
गणेश बर्मन अपनी कला से बॉलीवुड को परिचय कराने पहुंचे थे। उन्होंने इंडिया गॉट टैलेंट 2014 के सीजन में रंगोली कला दिखाकर तीन राउंड पार किए और जजेस को खूब इंप्रेस किया था।

Story Loader