23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 कान्हा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ यूरेशियन ऊदबिलाव

ट्रैप कैमरे में आई तस्वीर, सतपुड़़ा और बालाघाट में भी देखा जा चुका है, कान्हा पार्क में अब स्तनधारी प्रजातियों की संख्या हुई 44

2 min read
Google source verification

image

neeraj mishra

Sep 02, 2016

eurasian beaver

eurasian beaver

अभिमन्यु चौधरी, जबलपुर। कान्हा नेशनल पार्क में दुर्लभ स्तनपायी यूरेशियन ऊदबिलाव दिखाई दिया है। वन्यजीवों की मॉनीटरिंग के लिए लगाए गए ट्रैप कैमरों में इस दुर्लभ ऊदबिलाव की तस्वीरें कैद हुई हैं। नेवला प्रजाति के इस प्राणी का वैज्ञानिक नाम लुट्रा-लुट्रा है। पार्क प्रबन्धन ने इसकी प्रजाति को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


कान्हा नेशनल पार्क में पहली बार ऊदबिलाव पाए जाने की पुष्टि हुई है। पार्क प्रबन्धन के अनुसार भैसानघाट रेंज के बांदा बीट में तस्वीर आई है। इसी के साथ कान्हा पार्क में ज्ञात स्तनधारी प्रजातियों की संख्या लगभग 44 हो गई है। जैव विविधता के लिहाज से इसे बेहतर माना जा रहा है। अधिकारी फिलहाल पार्क में इसके कुनबे का पता लगाने में जुटे हैं। इससे पहले प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और कान्हा-पेंच कॉरीडोर के बालाघाट में इसको देखा गया था।

eurasian beaver


यह है अर्धजलीय जीव
विशेषज्ञों के अनुसार यह अर्धजलीय जीव है। यह मांसाहारी है और इसका मुख्य भोजन मछली है। ऊदबिलाव का प्राकृतिक आवास विभिन्न जलमार्गों, यूरोप के तटों, एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में है। यह हिमालय की तराई व पश्चिमी घाट में भी पाया जाता है। नदी, झील, तालाब के साफ और ताजा पानी के आसपास रहता है। इसके शरीर का ऊपरी रंग गहरा भूरा, धूसर और पेट का रंग बादामी होता है। पतला और लंबा शरीर इसकी विशेष पहचान है। दुनियाभर में इसकी करीब 13 ज्ञात प्रजातियां है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) नेे इसे रेडलिस्ट में दर्ज किया है।


इनका कहना है कि

कन्हा नेशनल पार्क में यूरेशियन ऊदबिलाव दिखा है। ये स्तनधारी पहली बार पार्क में दिखा है। इसके कुनबे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
संजय शुक्ल, फील्ड डायरेक्टर

ये भी पढ़ें

image