
किंग कोबरा स्नेक का नाम सुनते ही जहन में काले रंग का जहरीला सांप नजर आने लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग कोबरा सफेद रंग का भी होता है। सफेद रंग का किंग कोबरा भी काले रंग के किंग कोबरा की तरह जहरीला और खतरनाक होता है जो मिनटों में ही इंसान की जान ले सकता है। सफेद रंग के किंग कोबरा की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जबलपुर के गोहलपुर इलाके में सफेद रंग का किंग कोबरा मिला है।
स्नेक कैचर ने पकड़ा व्हाइट किंग कोबरा
गोहलपुर इलाके में सड़क पर सफेद रंग का सांप देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने तुरंत स्नेक कैचर शनि अहिरवार और रत्नेश अथिया को सफेद रंग के स्नेक के बारे में बताया। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर शनि और रत्नेश मौके पर पहुंचे और सफेद रंग के किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ा। स्नेक कैचर ने बताया कि सफेद रंग का जो सांप पकड़ा है वो किंग कोबरा प्रजाति का है और ब्लैक किंग कोबरा की ही तरह खतरनाक व जहरीला है। इसके सफेद रंग के होने की वजह पिगमेंट लैस बीमारी है जो लाखों में से एक सांप को होती है। इस बीमारी के कारण सांप सफेद हो जाता है इसी कारण सफेद रंग का किंग कोबरा बेहद दुर्लभ होता है।
देखें वीडियो-
सुरक्षित जंगल में छोड़ा
स्नेक कैचर्स ने सफेद रंग के इस किंग कोबरा को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। जिससे कि इंसानों से सांप को सांप से इंसानों को किसी तरह का खतरा न हो। स्नेक कैचर ने ये भी बताया कि सफेद रंग का किंग कोबरा दुर्लभ होता है इसलिए इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत भी काफी ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि किंग कोबरा सांप अगर किसी इंसान को काट ले तो उसके जहर से कुछ ही मिनटों में इंसान की मौत हो सकती है।
देखें वीडियो-
Published on:
19 Oct 2023 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
