जबलपुर पहुंचे राष्ट्रपति: आनंदीबेन पटेल व शिवराज ने की अगवानी, देखें Updates
आनंदी बेन पटेल ने कहा कोरोना जैसी महामारी में न्यायपालिका ने अहम भूमिका अदा की है। जेल में बंदियों को बचाने की पहल सराहनीय है। एक साथ इतने प्रबुद्ध व्यक्ति मंथन करें ये सराहनीय पहल है। न्यायिक अकादमियों के द्वारा कौशल प्रशिक्षण में बहुत अच्छे काम कर रही हैं। मप्र उच्च न्यायालय की पुस्तकें न्याय प्रक्रिया को जन जन तक पहुंचे में मील का पत्थर होंगी। प्रत्येक भारतीय को न्यायपालिका पर गर्व है। लोकतंत्र में सरकार जिम्मेदार होती है, न्याय पालिका सरकार की रीढ़ होती जो लोगों के अधिकारों को बनाए रखने का काम करती है। न्याय उपलब्ध कराना जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। अधिकतर मुकदमों में एक पक्ष सरकार होती है। न्याय प्रशिक्षण में तकनीकि प्रशिक्षणों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।