2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंटी-बबली सीसीटीवी में कैद, शादी समारोह से जेवर का बैग लेकर भागे- cctv video

बंटी-बबली सीसीटीवी में कैद, शादी समारोह से जेवर का बैग लेकर भागे

2 min read
Google source verification
cctv.jpg

real life bunty and babli

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक-युवती जेवर से भरा बैग लेकर भाग गए। उनकी करतूत तब सामने आई, जब काफी देर बाद सम्बंधित ने सामान रखने के लिए बैग ढूंढ़ा। पूछताछ शुरू हुई और कुछ पता नहीं चला, तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर उसमें बैग लेकर जाते युवक-युवक नजर आए। बताया जा रहा है कि शहपुरा निवासी दम्पती अहिंसा चौक के पास अग्रसेन मंडपम में शादी में शामिल होने आए थे। जयमाला होने से पहले महिला ने अपने सोने-चांदी के जेवर उताकर ट्रॉली बैग में रख दिए। इसके बाद आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहन ली। कुछ देर बाद कार्यक्रम से लौटी, तो कमरे में ट्रॉली बैग नहीं था। सीसीटीवी कैमरे देखने पर एक युवक-युवती ट्रॉली बैग लेकर बाहर जाते दिखे। पता चला है कि आरोपी युवक-युवती दोपहर में शादी के लिए हॉल बुक करने के बहाने अंदर घुसे थे। इस दौरान दम्पति के कमरे में भी गए। उनसे बातचीत भी की।

इधर, चमकाने का झांसा देकर ले भागे सोने के जेवर
विजय नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला को जेवर चमकाने का झांसा देकर उसके सोने के आभूषण लेकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार रामेश्वरम कॉलोनी निवासी पुष्पलता राय (63) नर्मदा घाटी परियोजना विकास विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को वे और उनके यहां काम करने वाली युवती घर पर थी।
इसी दौरान बाइक से दो व्यक्तिआए। एक कंपनी का प्रतिनिधि बताया और एक छोटी डिब्बा दिखाकर बोले कि इससे बर्तन अच्छे साफ होते हैं। उससे सोने-चांदी के जेवर साफ होने और उसमें चमक आने की जानकारी दी। जेवर साफ करने के लिए कहने पर कुकर या ढक्कन से बंद होने वाला बर्तन लाने के लिए कहा। उसमें जेवर रखा और पानी, पाउडर, हल्दी मिलाकर ढक्कन बंद करके बर्तन गर्म करने के लिए गैस पर रखने के लिए कहा। हल्दी के लिए घर में काम करने वाली युवती को आवाज देने पर दोनों तेजी से बाहर निकले और बाइक से चले गए। बर्तन का ढक्कन खोलकर देखा, तो उसमें जेवर गायब थे। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।

Story Loader