20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादलों से राहत, मौसम हुआ नम: अब आखिरी दौर में तपेगा नौतपा, अभी उमस कर रही परेशान

बादलों से राहत, मौसम हुआ नम: अब आखिरी दौर में तपेगा नौतपा, अभी उमस कर रही परेशान  

less than 1 minute read
Google source verification
Weather News : नौतपा में इस बार होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Weather News : नौतपा में इस बार होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

जबलपुर. नौतपा के सातवें दिन भी गर्मी के तेवर कमजोर रहे। बुधवार को बादलों में कमी के बावजूद तापमान नहीं बढ़ा। हवा में नमी के चलते उमस महसूस हुई। सुबह से धूप में तीखापन और हवा में गर्माहट रही। उमस के चलते लोग पसीने में सराबोर नजर आए। लेकिन शाम को बादलों के जमावड़े से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से बिगड़ा मौसम सुधर रहा है। तापमान में बढ़त होगी। बता दें कि नौतपा के अब दो दिन ही शेष हैं।

अधिकतम तापमान में गिरावट

पिछले दिनों वर्षा, बादल और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया था। अधिकतम तापमान फिर बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में एक डिग्री उछल कर 24.6 डिग्री पर पहुंच गया। फिर भी यह सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा।

तीन सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घण्टों में आसमान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हवा का रुख उत्तरी पश्चिमी रहा तो रात को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। जिले में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में इस समय तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। जबलपुर सम्भाग के जिलों में कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।