4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिवाइडर से टकराई बाइक, हेलमेट पहने नहीं होने के कारण चली गई जान

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

2 min read
Google source verification
road accident news today on jabalpur Two bikers death on the spot,Road Accident,Killer Divider,Road Accident in Jabalpur,Two People Killed in Road Accident of MP,Two Bikers Death By Clasing In Divider On Road,Car Accident In Bhopal Road,Three People Injured In Car Accident,Bike With A Face,jabalpur police,

road accident news today on jabalpur Two bikers death on the spot

जबलपुर। शहर में सोमवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो घटनाएं रांझी थानांतर्गत हुई। जिसमें दो बाइक सवारों की मौत हो गई। एक अन्य बेलखेड़ा थानांतर्गत हुई। जिसमें दो कारों की आमने-सामने टक्कर होने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं के सभी मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है।

दर्शन तिराहा पर हादसा
पुलिस के अनुसार दर्शन तिराहे के पास रविवार रात 10 बजे के लगभग तेज रफ्तार में एक बाइक सवार युवक तेजी से रोड डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक लगभग एक मीटर तक उछल गई। बाइक चला रहा युवक का सिर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक खमरिया की ओर से आ रहा था। स्थानीय लोग उसे रांझी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके जेब में मिले आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त सुभाष नगर निवासी किशोर सिंह राजपूत (23) के रूप में हुई।

उपचार के दौरान दम तोड़ा
दूसरी घटना रांझी जलशोधन संयंत्र के सामने की रात 11 बजे के लगभग की है। अधारताल धनी की कुटिया निवासी कौशल शर्मा (23) रविवार की रात रांझी गया था। 54 वर्षीय फूफा को लेकर मोपेड से लौट रहा था। जलशोधन संयंत्र के पास सामने से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक पर विकास कश्यप, सतीश साहू, व एक अन्य सवार थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में भर्ती कौशल शर्मा ने सोमवार सुबह पांच बजे दम तोड़ दिया। वहीं विकास, सतीश व एक अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

हेलमेट होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रांझी थानांतर्गत हुई दोनों घटनाओं में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे। इसके चलते दुर्घटना के दौरान डिवाइडर और अन्य वाहन से टकराने के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोटे आयी। इसके कारण बाइक सवारों की मौत हुई। जानकारों के मुताबिक यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होते तो वे सिर में गंभीर चोटे से बच जाते। उन्हें शरीर के बाकी हिस्सों में ही चोट आने के कारण उनके जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती।

दो कार की टक्कर, तीन घायल
उधर, बेलखेड़ा थाना अंतर्गत सुंदरादेही के पास दो कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ग्राम बेलखेड़ा निवासी प्रियंक सिंह कार एमपी 20 सीजी 5586 में अजय सिंह व सतीष जैन के साथ मेरेगांव से रविवार की देर रात घर लौट रहा था। रात 11 बजे के लगभग सुंदरादेही के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार एमपी 20 जीए 9962 ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंक की कार पलट गई। प्रियंक के हाथ-पैर और अजय सिंह व सतीष जैन के सीने में अधिक चोट आई है। तीनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Story Loader