
sabse sasta TMT saria kaha milta hai
जबलपुर। प्रदेश में उद्योगों के लिए बहुत संभावनाएं हैं, बस राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक पहल की आवश्यकता है। जबलपुर शहर में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास केे लिए किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। यहां बहुत जल्द एक और नया उद्योग लगने वाला है। जहां मकान बनाने वाली सरिया का निर्माण होगा। जिसका सीधा फायदा जबलपुरवासियों को होगा। उन्हें अच्छी क्वालिटी का लेकिन सस्ता सरिया मिलेगा।
news fact- इकाई की स्थापना का काम शुरू, मनेरी में लगेगी पहली रोलिंग मिल इंडस्ट्री
स्टील आयरन (सरिया-एंगिल) के बढ़ते दामों से शहर के लोगों को आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। रिछाई की तरह अब औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में भी एक मीडियम स्केल की पहली रोलिंग मिल की शुरुआत होने जा रही है। यहां पर सरिया और एंगिल का उत्पादन होगा। मध्यप्रदेश औद्योगिक केन्द्र विकास निगम (एमपीएकेवीएन) से करीब 7 एकड़ जमीन इस उद्योग के लिए ली है। जल्द ही इसकी स्थापना का काम प्रारंभ हो सकता है।
जिले में सरिया की बेहद मांग है। यहां पर वर्तमान में 100 से छोटी एवं बड़ी आवासीय योजनाएं चल रही हैं। वहीं निजी निर्माण भी बड़ी संख्या में हो रहा है। इतनी खपत के बाद भी उत्पादन इकाइयां उस तादाद में नहीं हैं। पहले रिछाई में चार रोलिंग मिल थीं। उनमें सरिया और एंगिल बनता था। इसका निर्माण फेब्रिकेशन यूनिटों से निकलने वाली कटिंग और कबाड़ से आने वाले लोहे से होता था। उनमें से तीन इंडस्ट्री अब बंद हो चुकी हैं। केवल एक इकाई का संचालन वर्तमान में किया जा रहा है।
यह है स्थिति
- शहर में रोजाना 250 टन से ज्यादा सरिया की आवक।
- जिले में रोजाना आती हैं 15 से अधिक गाडि़यां।
- 90 फीसदी माल छत्तीसगढ़ के रायपुर से आता है।
- अभी लगता है ज्यादा भाड़ा, बढ़ जाती है लागत।
- सरिया और एंगिल का रेट 50 से 53 रुपए तक।
- अभी जिले में रिछाई में चलती है एकमात्र यूनिट।
- 100 से अधिक चल रही हैं आवासीय योजनाएं।
22 करोड़ का निवेश
एक कंपनी ने ने मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में सरिया उत्पादन के लिए करीब 7 एकड़ जमीन ली है। इसमें करीब 22 करोड़ रुपए का निवेश होगा तो लगभग 70 लोगों को रोजगार देने की बात कही गई है।
मनेरी में सरिया उत्पादन से जुड़ी कंपनी की स्थापना हो रही है। कंपनी को भूमि आवंटित कर दी गई है। स्थापना के बाद यहां पर उत्पादन शुरू होगा।
- सीएस धुर्वे, एमडी, एकेवीएन
Published on:
23 Jun 2018 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
