30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देसी उपाए: प्रोटीन का स्रोत, डायबिटीज में फायदेमंद और एनर्जी से भरपूर है ये आटा

देसी उपाए: प्रोटीन का स्रोत, डायबिटीज में फायदेमंद और एनर्जी से भरपूर है ये आटा  

2 min read
Google source verification
sattu benefits in hindi, sattu benefits in pregnancy in hindi

sattu benefits in hindi, sattu benefits in pregnancy in hindi

जबलपुर। गर्मियों में खाना वैसे तो कुछ अच्छा नहीं लगता है, लेकिन शरीर को एनर्जी देने के लिए जौ, चना, गेहूं से बना सत्तू फायदेमंद है। आयुर्वेद स्पेशलिस्ट डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार सत्तू न केवल बॉडी में एनर्जी बनी रहती है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इसे खाना लाभप्रद होता है। लॉकडाउन में लोग घरों में बनाकर इसे खाना शुरू कर चुके हैं। गर्मियों के सीजन में सत्तू खाना बहुत फायदेमंद है। सत्तू को इतना पसंद किए जाने का कारण सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़े यह अनमोल फायदे भी हैं।

ये होते हैं सत्तू खाने के फायदे

- गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन करना आपको गर्मी के दुष्प्रभाव एवं लू की चपेट से बचाता है। सत्तू का प्रयोग करने से लू लगने का खतरा कम होता है क्योंकि यह शरीर में ठंडक पैदा करता है।
- गर्मी में बार-बार भूख लगती है या फिर आप लंबे समय तक भूखे नहीं रह सकते, तो सत्तू आपके लिए लाभदायक है। इसे खाने या फिर इसका शर्बत पीने के बाद लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होगा।
- सत्तू प्रोटीन का बढिय़ा स्त्रोत है और यह पेट की गड़बडिय़ों को भी ठीक करता है। इसे खाने से लिवर मजबूत होता है और एसिडिटी की समस्या दूर होती है अ और आसानी से पचने के कारण कब्जियत भी नहीं होती।
- जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज में फायदेमंद है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है। इसे पानी में घोलकर शर्बत के रूप में या फिर नमकीन बनाकर भी लिया जा सकता है।
- शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर सत्तू तुरंत ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कमजोरी को दूर कर आपको ऊर्जावान बनाए रखने में कारगर है। इसमें कई तरी के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो पोषण देते हैं।
- मोटापे से परेशान लोगों के लिए सत्तू एक रामबाण उपाय है। जौ से बना सत्तू प्रतिदिन खाने से पाचन तंत्र भी सुचारु रूप से कार्य करता है और मोटापा कम होकर आप छरहरी काया पा सकते हैं।
- ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन
करना चाहिए।

Story Loader