
sawan aaya badal chaye par barse nahi
जबलपुर। बारिश वाले बादलों की लगातार बेरुखी से अब शहर में उमस और गर्मी बढऩे लगी है। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा। गर्मी से लोग परेशान हो गए। इसी बीच दोपहर में आसमान काले बादल से घिर गया। घने मेघों को देखकर राहत की बूंदे टपकने की उम्मीद जागी। लेकिन एक बार फिर बादल धोखा दे गए। काफी देर तक मंडराने के बाद शाम को कुछ देर छिटपुट बारिश हुई। बूंदाबांदी के बाद हवा की गति भी धीमी पड़ गई। हवा का साथ नहीं मिलने से नमी का अहसास भी नहीं हुआ। कुछ देर की जमीन सूख गई। उसम-गर्मी ने बेहाल कर दिया। राहत के लिए लोगों ने बंद हो चुके एसी, कूलर फिर चलाएं। लेकिन चिपचिपी गर्मी ने रात को भी बेचैन किया।
सुबह तक आसमान साफ, शाम को बूंदाबांदी
छिटपुट बारिश ने फिर बढ़ाई उमस, गर्मी ने किया बेचैन
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। इसमें गुरुवार को मामूली वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। दोनों स्तर पर ही तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा बना रहा। पूरे दिन गर्मी का अहसास हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 86 प्रतिशत थीं। शाम को 22.2 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। इसके साथ ही सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 187 मिमी हो गया है। गुरुवार को दक्षिणी हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चली। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शुक्रवार को सम्भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। दिन में गर्मी और उसम के कारण दोपहर बाद लोकल सिस्टम बन सकता है। इससे बारिश या बूंदाबांदी होने की सम्भावना है।
Published on:
10 Jul 2020 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
