
जबलपुर. रेल आईजी ने शुक्रवार को जीआरपी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें थाने की व्यस्थाओं को देखा तो रेल सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक ली। दरअसल जीआरपी थाने को आदर्श थाना घोषित होने के बाद रेल आईजी महेंद्र सिकरवार निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होनें रिकार्ड रूम, कस्टडी रूम, आवक जावक, लेखा पंजी आदि की जांच की। थाना परिसर बेहद पुराना होने के कारण इसे अपग्रेड करने की बात कही। एक आदर्श थाना होने के लिए क्या व्यवस्थाएं होनी चाहिए इसपर जानकारी दी। अच्छी बैठक व्यवस्था हैल्प डेस्क, त्वरित कार्रवाई जैसी व्यवस्थाओं के संबंध में स्टॉफ को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जबलपुर एसआरपी सिमाला प्रसाद, डीएसपी रेल लोकेश मार्को, थाना प्रभारी शशि धुर्वे, मदन महल चौकी प्रभारी राजेश राज सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा। निरीक्षण के उपरांत आईजी सिकरवार ने रेल सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक ली और उनके दायित्वों, अपराधों से जुड़ी सूचना पर काम करने आदि के बारे में अवगत कराया। साथ ही समिति सदस्यों को टीशर्ट का वितरण किया। इस दौरान उन्होने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर स्थापित जीआरपी बीट हेडक्वार्टर को भी देखा। इस मौके पर आरपीएफ कमांडेट अरुण त्रिपाठी, पोस्ट प्रभारी इरफान मंसूरी भी उपिस्थत थे।
आदर्श थाने के लिए बताई व्यवस्थाएं
आईजी सिकरवार ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य आदर्श थाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का आंकलन करना था। आंगुतकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था, बिजली पानी, हैल्प डेस्क जैसी व्यवस्थाएं की जाएगी। अभियोजन इकाई के माध्यम से प्रकरण को मजबूत बनाए जाने, स्वीकृत बल के अनुसार पदस्थापना आदि पर विचार किया जाएगा। इसके लिए स्टाफ को व्यवहारिक कार्याे, लोगों के प्रति व्यवहार रखने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
Published on:
18 Aug 2023 11:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
