21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी के लाड़ले सरकार की एक झलक पाने उमड़े भक्त, भजनों पर जमकर झूमीं सखियां- देखें लाइव वीडियो

सिवनी के लाड़ले सरकार की एक झलक पाने उमड़े भक्त, भजनों पर जमकर झूमीं सखियां- देखें लाइव वीडियो

less than 1 minute read
Google source verification
laddu_gopal.jpg

Seoni Ke Laadle Sarkar Laddu Gopal

जबलपुर। लड्डू गोपाल की चमत्कारी मूर्ति जिन्हें सिवनी के लाड़ले सरकार के नाम से भी जाना जाता है, वे दो दिन पहले शास्त्री विहार कॉलोनी, त्रिमूर्ति नगर पहुंचे। जैसे ही उनके आगमन की सूचना लोगों को मिली दर्शन पूजन और गोद में खिलाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचना शुरू हो गए। रविवार शाम जब लाड़ले सरकार का दरबार सजा और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं तो सखियों ने खूब डांस किया। जय श्री राधे के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजाएमान हो गया।

तीन दिन सेवा के बाद मंगलवार दोपहर को लड्डू गोपाल जी विहार कर अन्य भक्तों के घर के लिए प्रस्थान कर गए। इसके पहले सुबह 8 बजे से 12 बजे तक उन्हें गोद में खिलाने, बैठाकर भोग कराने वालों की लंबी कतार लगी रही।

सिवनी के एक परिवार की है मूर्ति
सिवनी के लाड़ले सरकार की चमत्कारी मूर्ति सिवनी के रहने वाले एक परिवार की है। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें ये किसी संत के द्वारा प्रदान की गई थी। जो स्थापित होने के बजाय भक्तों के घरों में जाना पसंद करती है। हर भक्त दो चार दिनों के लिए लड्डू गोपाल को अपने घर बुलाता है, बच्चों की तरह उनकी सेवा पूजन करता है। उत्सव सा माहौल होता है। साथ ही लोग इनके दर्शनों को भी उमड़ पड़ते हैं।