#FashionTrend सिटी गर्ल्स और लेडीज में स्टाइल के न्यू स्टेटमेंट में छाया कॉर्ड सेट
जबलपुर. सिटी फैशन टाइम टू टाइम अपडेट रहा है। कुछ साल पहले तक जहां किसी भी फैशन ट्रेंड को शहर आने में समय लगता है, लेकिन अब लेटेस्ट फैशन ट्रेंड जबलपुरियंस के फैशन स्टेटमेंट को बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही फैशन ट्रेंड इन दिनों कॉर्ड सेट के रूप में नजर आ रहा है। कॉर्ड सेट लेटेस्ट फैशन में शामिल होकर सिटी गर्ल्स और लेडीज को स्टाइलिश लुक दे रहा है। फेस्टिव सीजन के बाद अब वेडिंग सीजन के लिए इसकी डिमांड खूब है।
मिलता है कूल लुक
कॉर्ड सेट देखने में किसी नाइट ड्रेस की तरह दिखते हैं, लेकिन स्टेंड कॉलर के साथ इसे कैरी करना बेहद कूल लुक देता है। विभू कहती हैं कि उन्हें कॉर्ड सेट काफी पसंद है। आउटिंग से लेकर पार्टीज तक में यह सिम्पल और सोबर लुक देते हैं। कॉलेज में वे हमेशा कॉर्ड सेट पहनना पसंद करती हैं।
डिफरेंट फैब्रिक में
कॉर्ड सेट सैटिन, लिनन, कॉटन के साथ अन्य फैब्रिक में स्टाइल बढ़ा रहे हैं। हेमश्री का कहना है कि कॉर्ड सेट इन दिनों ट्रेंड में है। पहले इसे नाइट सूट की तरह दिखने के कारण काफी ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन अब यह फैशन की फर्स्ट लिस्ट में नजर आ रहे हैं। मैंने कॉर्ड सेट के तीन सेट पर्चेज किए हैं, जिसे आउटिंग के साथ शॉपिंग पर कैरी करना कम्फर्टेबल लगता है।
सेलिब्रेटीज से इंस्पायर
कॉर्ड सेट का कलेक्शन मार्केट में सेलिब्रेटीज से इंस्पायर पैटर्न पर लॉन्च किया गया है। सेम पैटर्न में अपर और लोअर की मैचिंग की जाती है। इसलिए यह दिखने में काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं। कॉर्ड सेट फुल पीस के साथ-साथ शॉर्ट्स