
Maharana Pratap Jayanti
जबलपुर। महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं क्षत्रिय राजपूत समाज के तत्वावधान में सिविक सेंटर से शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा का शुभारंभ करते हुए जगतगुरु राघव देवाचार्य, ब्रह्मचारी स्वामी चैतन्यानंद, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर शांति का संदेश दिया। शौर्य यात्रा में क्षत्रिय बंधु एवं क्षत्राणी मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल थीं। शौर्य यात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।
झांकियां आकर्षण का केंद्र
शौर्य यात्रा सिविक सेंटर से आरम्भ होक्त मालवीय चौक, नगर निगम चौक होते हुए प्रतिमा स्थल पहुंची। शौर्य यात्रा में महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, महाराजा छत्रसाल की जीवंत झांकियां अश्वों पर सवार थीं। बैंड बाजे धमाल की धुन के बीच सजी हुई बग्घीयों में अन्य झांकियां भी थीं। शौर्य यात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।
समापन पर क्षत्रिय समाज का समागम
शौर्य यात्रा समापन पर महाराणा प्रताप परिसर नगर निगम के सामने क्षत्रिय समाज का समागम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने उद्बोधन में कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय वंश के आदर्श हैं। हमें गर्व है कि ऐसे वीर प्रजाति ने क्षत्रिय कुल का गौरव बढ़ाया। यात्रा में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, माला सिंह, यामिनी सिंह, सीमा सिंह, आराधना सिंह चौहान, तनु श्री राधे, रज्जन सिंह, कुलदीप सिंह, प्रहलाद सिंह, मनोज भदोरिया, दिलीप सिंह, विनोद सिसोदिया, रजनीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक जैन, सौरभ सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, हरीश सिंह एवं करणी सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
03 Jun 2022 07:59 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
