2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 चमत्कारिक नाम, जिनके स्मरण मात्र से दूर हो जाती हैं बाधाएं

वेदों में बताया गया है द्वादश ज्योतिर्लिंगों का खास महत्व, सावन में आप उठा सकते हैं खास लाभ

5 min read
Google source verification

image

Balmeek Pandey

Jul 07, 2017

Dwashash Jyotirlinga

Dwashash Jyotirlinga

जबलपुर। शिव समान दाता नहीं, विपत विदारण हार... और भावहिं मेंट सकहि त्रिपुरारी....। इन पंक्तियों से ही स्पष्ट है कि भगवान महादेव आखिर क्यों महादेव हैं...। उनके दर से कभी कोई खाली नहीं जाता..। वे भक्तों की विपत्तियां ही दूर नहीं करते बल्कि भावी दुर्घटनाओं और कुशंकाओं का भी समाधान कर देते हैं। शास्त्रों में लिखा है कि महादेव के नाम की स्मरण में चमत्कारिक रहस्य समाए हैं। यदि द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रूप में उनके इन नाम का स्मरण किया जाए, तो क्या कहने। द्वादस ज्योतिर्लिंगों के स्मरण मात्र से सात जन्मों के संताप नष्ट हो जाते हैं। भव-बाधाएं दूर होती हैं और उन्नति व सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। सावन महीने में यह पावन नाम और भी अधिक मंगलकारी है।

द्वादश ज्योतिर्लिंग मन्त्र
शिव ज्योतिर्लिंग मंत्र: सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌। उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ ॥
परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्‌। सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥
वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे। हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥
एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः। सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥

Dwashash Jyotirlinga

सोमनाथ
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग विश्व का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह भव्य मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। शिवपुराण के अनुसार दक्ष के श्राप से चंद्रमा को इसी स्थान पर तपस्या से मुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि यहां पर स्वयं चंद्रदेव ने सोमनाथ की स्थापना की है।

Dwashash Jyotirlinga

मल्लिकार्जुन
शिव के कैलाश पर्वत के समान आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर शैलनाम के पर्वत पर स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग। इस मंदिर का महत्व भगवान कहा गया है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

Dwashash Jyotirlinga

महाकालेश्वर
यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कही जाने वाली उज्जैन नगरी में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाकालेश्वर की पूजा विशेष रूप से आयु वृद्धि और आयु पर आए हुए संकट को टालने के लिए की जाती है। उज्जैन वासी मानते हैं कि भगवान महाकालेश्वर ही उनके राजा हैं और वे ही उज्जैन की रक्षा कर रहे हैं।

Dwashash Jyotirlinga

ओंकारेश्वर
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के समीप स्थित है। जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग स्थित है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ऊं का आकार बनता है। ऊं शब्द की उत्पति ब्रह्मा के मुख से हुई है। इसलिए किसी भी धार्मिक शास्त्र या वेदों का पाठ ऊं के साथ ही किया जाता है। यह ज्योतिर्लिंग औंकार अर्थात ऊं का आकार लिए हुए है, इस कारण इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।

Dwashash Jyotirlinga

केदारनाथ
केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग भी भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में आता है। यह उत्तराखंड में स्थित है। बाबा केदारनाथ का मंदिर बद्रीनाथ के मार्ग में स्थित है। केदारनाथ समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। केदारनाथ का वर्णन स्कन्द पुराण एवं शिव पुराण में भी मिलता है। यह तीर्थ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जिस प्रकार कैलाश का महत्व है उसी प्रकार का महत्व शिव जी ने केदार क्षेत्र को भी दिया है।

Dwashash Jyotirlinga

भीमाशंकर
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि जो भक्त श्रृद्धा से इस मंदिर के प्रतिदिन सुबह सूर्य निकलने के बाद दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं तथा उसके लिए स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं।

Dwashash Jyotirlinga

काशी विश्वनाथ
विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश के काशी नामक स्थान पर स्थित है। काशी सभी धर्म स्थलों में सबसे अधिक महत्व रखती है। इसलिए सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्यधिक महत्व कहा गया है। इस स्थान की मान्यता है, कि प्रलय आने पर भी यह स्थान बना रहेगा। इसकी रक्षा के लिए भगवान शिव इस स्थान को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे और प्रलय के टल जाने पर काशी को उसके स्थान पर पुन: रख देंगे।

Dwashash Jyotirlinga

त्र्यंबकेश्वर
यह ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के करीब महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के सबसे अधिक निकट ब्रह्मागिरि नाम का पर्वत है। इसी पर्वत से गोदावरी नदी शुरूहोती है। भगवान शिव का एक नाम त्र्यंबकेश्वर भी है। कहा जाता है कि भगवान शिव को गौतम ऋषि और गोदावरी नदी के आग्रह पर यहां ज्योतिर्लिंग रूप में रहना पड़ा।

Dwashash Jyotirlinga

वैद्यनाथ
श्री वैद्यनाथ शिवलिंग का समस्त ज्योतिर्लिंगों की गणना में नौवां स्थान बताया गया है। भगवान श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का मन्दिर जिस स्थान पर अवस्थित है, उसे वैद्यनाथ धाम कहा जाता है। यह स्थान झारखण्ड प्रान्त, पूर्व में बिहार प्रान्त के संथाल परगना के दुमका नामक जनपद में पड़ता है।

Dwashash Jyotirlinga

नागेश्वर
यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के बाहरी क्षेत्र में द्वारिका स्थान में स्थित है। धर्म शास्त्रों में भगवान शिव नागों के देवता है और नागेश्वर का पूर्ण अर्थ नागों का ईश्वर है। भगवान शिव का एक अन्य नाम नागेश्वर भी है। द्वारका पुरी से भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी 17 मील की है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा में कहा गया है कि जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां दर्शनों के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Dwashash Jyotirlinga

रामेश्वरम
यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु राज्य के रामनाथ पुरं नामक स्थान में स्थित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ-साथ यह स्थान हिंदुओं के चार धामों में से एक भी है। इस ज्योतिर्लिंग के विषय में यह मान्यता है, कि इसकी स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। भगवान राम के द्वारा स्थापित होने के कारण ही इस ज्योतिर्लिंग को भगवान राम का नाम रामेश्वरम दिया गया है।

Dwashash Jyotirlinga

घृष्णेश्वर
घृष्णेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र के संभाजीनगर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है। इसे घृसणेश्वर या घुश्मेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं इस मंदिर के समीप स्थित हैं। यहीं पर श्री एकनाथजी गुरु व श्री जनार्दन महाराज की समाधि भी है।

मिट जाता है सात जन्मो का पाप
इन ज्योतिर्लिंगों के पीछे ऐसी मान्यता है कि जो भी पूर्ण भक्ति भाव से इन स्थलों के दर्शन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। अन्य मान्यताओं के अनुसार ऐसा भी कहा जाता है कि जो भी मनुष्य प्रतिदिन प्रात:काल और संध्या के समय इन बारह ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, या फिर शिव ज्योतिर्लिंग मंत्र की स्तुति करता है, उसके सात जन्मों का किया हुआ पाप मिट जाता है।