4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budhaditya Rajyog 2026: 15 जून से इन 5 राशियों को मिल सकते हैं धन और करियर में बड़े लाभ

Sun Transit in Gemini: 15 जून 2026 को मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग कुछ राशियों के लिए करियर ग्रोथ, धन लाभ और मान-सम्मान के नए अवसर ला सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

पंडित अनीष व्यास

Jun 04, 2026

Sun Transit in Gemini, Budh Surya Yuti

Budhaditya Rajyog 2026: 15 जून से इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर और धन लाभ के बन रहे योग

Budhaditya Rajyog 2026: 15 जून 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुध पहले से मौजूद रहेंगे। सूर्य और बुध की इस युति से बुधादित्य राजयोग (Budhaditya Rajyog) का निर्माण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह योग बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, व्यापार और करियर में सकारात्मक प्रभाव देने वाला माना जाता है। पंडित अनीष व्यास के अनुसार इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है।

मिथुन राशि (Gemini): मान-सम्मान और तरक्की का महायोग

    चूंकि यह धमाकेदार संयोग मिथुन राशि में बन रहा है, इसलिए सबसे तगड़ा फायदा भी मिथुन वालों को ही मिलेगा। दफ्तर में आपकी बात को वजन मिलेगा। बॉस आपके काम के मुरीद हो सकते हैं और प्रमोशन की फाइल आगे बढ़ सकती है। अगर कोई नया स्टार्टअप या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बिल्कुल सटीक है। आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा।

    सिंह राशि (Leo): अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगी बैंक बैलेंस

      सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं, इसलिए इस योग का आपको सीधा फायदा मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। जो पैसा कहीं फंसा हुआ था, उसके वापस मिलने के पूरे आसार हैं। समाज के रसूखदार लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

      कन्या राशि (Virgo): करियर में ऊंची उड़ान और बंपर मुनाफा

        आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, जो इस समय बेहद मजबूत स्थिति में हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।जो लोग शेयर बाजार या कंसल्टेंसी के काम से जुड़े हैं, उन्हें अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है।

        तुला राशि (Libra): विदेश यात्रा और निवेश से बंपर रिटर्न

          तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ लेकर आ रहा है। अगर आप विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो वीजा और डॉक्यूमेंटेशन की रुकावटें दूर होंगी। पुराने किए गए निवेश से इस अवधि में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी।

          कुंभ राशि (Aquarius): क्रिएटिविटी का जादू और रिश्तों में मिठास

            कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर उनके आइडियाज को पंख देने वाला साबित होगा। कला, लेखन, और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों के काम को नई पहचान मिलेगी। आपकी नई योजनाएं सफलतापूर्वक लागू होंगी। घर में चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।

            ज्योतिषीय दृष्टिकोण

            ज्योतिषविदों के अनुसार, जब कुंडली में बुधादित्य योग बनता है, तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता (Decision Making) गजब की हो जाती है। सूर्य इंसान को लीडरशिप क्वालिटी देता है और बुध चतुर रणनीति। ऐसे में इस दौरान किए गए बड़े फैसले कभी गलत नहीं होते।

            क्या करें उपाय?

            अगर आप अपनी राशि के अनुसार इस शुभ समय का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो ज्योतिष एक्सपर्ट्स इन आसान उपायों की सलाह देते हैं:

            सूर्य देव को अर्घ्य: रोज सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
            बुध मंत्र का जाप: "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का नियमित जाप करें। व्यापार और बुद्धि में तीक्ष्णता आएगी।
            दान-पुण्य: बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं या किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।