26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

27 जुलाई तक दो ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर

Shani Vakri 2026: जुलाई के आखिरी दिनों में आसमान में ग्रहों की ऐसी डबल चाल बनने जा रही है, जो सिर्फ राशियों का भाग्य नहीं, बल्कि आपके फैसले, पैसा और अधूरे काम भी प्रभावित कर सकती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Jul 25, 2026

Shani Vakri Budh Margi 2026 impact on 12 zodiac signs

Shani Vakri Budh Margi 2026: दो ग्रहों की चाल बदलने से राशियों पर क्या पड़ेगा असर? (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Budh Margi 2026: जुलाई के आखिरी सप्ताह में दो प्रमुख ग्रह बुध और शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे है। 24 जुलाई (शुक्रवार) को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) हो चुके है, जबकि 27 जुलाई से कर्म और न्याय के कारक शनि मीन राशि में वक्री (Shani Vakri) होंगेयानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि 11 दिसंबर तक यानी कुल 138 दिन वक्री रहेंगे। ग्रहों के इस दोहरे परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों के साथ बैंकिंग, शेयर बाजार, प्रशासनिक कार्यों और दीर्घकालिक योजनाओं पर भी देखने को मिल सकता है।

वक्री होंगे शनि, बुध बदलेंगे अपनी चाल

बुध के मार्गी होने से व्यापार, शिक्षा, तकनीक, संचार और लंबे समय से लंबित योजनाओं को गति मिलने की संभावना है। शनि के वक्री रहने की अवधि प्रभावित जातकों के लिए आत्ममंथन, जिम्मेदारियों की समीक्षा और अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय मानी जा रही है। वक्री शनि पुरानी योजनाओं, छूटे हुए कार्यों और लंबित जिम्मेदारियो का दोबारा मूल्यांकन कराते हैं। इस दौरान धैर्य बनाए रखने तथा पारिवारिक और बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है।

ऐसे बनाएं ग्रहों को अनुकूल

श्रीगणेश उपासना : बुधवार को गणपति जी की पूजा करें, वाणी पर नियंत्रण रखें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

शनिदेव की कृपा : शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करें।

इन राशियों के लिए बेहद अहम समय

मिथुन : व्यापार, तकनीकी क्षेत्र और शिक्षा से जुड़े कामों में तेजी के योग।

सिंह : साझेदारी और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक : कॅरियर, स्वास्थ्य और निवेश में सतर्कता बरतें।

मीन, मकर और धनु: पारिवारिक उत्तरदायित्व और दीर्घकालिक योजनाओं में बदलाव हो सकता है।

शनि के अशुभप्रभाव से बचने के अचूक उपाय

यदि आपकी राशि पर शनि का विपरीत प्रभाव है, तो ज्योतिष शाखा के अनुसार ये उपाय लाभ दे सकते हैं:

  • मंत्र जापः शनिवार को "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
  • पाठः नियमित रूप से हनुमान चालीसा, शनि स्तोत्र या शनि कवच का पाठ करें।
  • दान-पुण्यः जरूरतमंदों को काला तिल, उड़द की दाल, सरसों का तेल, काला छाता या जूते दान करें।
  • शनि पूजाः शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें और गरीवों को भोजन कराएं।