
shrimad bhagwat katha
जबलपुर। मदन महल आमनपुर के काली मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को संगीतमयी भजन के दौरान भक्त भाव विभोर हो गए। कथा व्यास पुष्पराज पौराणिक ने कहा, भगवान से आप जितना लगाव रखोगे, भगवान भी उतना ही आशीर्वाद बरसाएंगे। भगवती रुकमणि ने अपनी भक्ति की शक्ति से भगवान श्रीकृष्ण को पति के रूप में प्राप्त किया। यजमान आरएन पांडेय, संतोष पांडेय व अनिरुद्ध ने व्यास पूजन किया।
भगवान ही जीव के सच्चे साथी
वहीं धोबीघाट वाटर वाक्र्स मार्ग में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन अवसर पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास प्रियांशी देवी ने प्रवचन में कहा, अगर कोई जीवन में सच्चा साथ निभाने वाला है तो वह श्रीकृष्ण हैं। इनसे रिश्तेदारी बनाने वालों को फिर किसी से रिश्तेदारी बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कथा व्यास ने कहा, श्री हरि के अवतार श्रीकृष्ण ने अपने विभिन्न प्रसंगों के माध्यमों से हम सभी को आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया है। जो भक्त भागवत के महत्व समझ लेते हैं, उनका जीवन धन्य हो जाता है।
आयोजन में मुख्य यजमान रामदुलारे जायसवाल, जीतलाल जायसवाल, विनोद जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, मुन्ना लाल शिवहरे, संजय शिवहरे, लक्ष्मी जायसवाल, नीतिन जायसवाल, सचिन, विमल शिवहरे, नरेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, सोना शिवहरे ने भगवान की आरती की।
भगवान परशुराम धाम में गरबा
इसी प्रकार सम्पूर्ण ब्राह्मण मंच के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र की सप्तमी 11 अप्रैल को भगवान परशुराम धाम ग्वारीघाट में गरबा महोत्सव किया जा रहा है। शाम सात बजे गरबा उत्सव शुरू होगा। मंच की नव निर्वाचित राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मीरा दुबे ने बुधवार को बैठक में जानकारी दी। मंच के संयोजक अमित खम्परिया ने बताया सक्रियता के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। मंच के महामंत्री दीपक पचौरी व अन्य सदस्यों ने मीरा दुबे का स्वागत किया।
श्रीराम मंदिर में माता की चौकी आज
श्रीराम मंदिर मदन महल में स्थापना के 51वें वर्ष पर चार अप्रैल से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलशन माखीजा ने बताया, पहले दिन रात 8 बजे मंदिर परिसर में माता की चौकी कार्यक्रम होगा। भजन गायक कपिल द्विवेदी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 6 से 12 अप्रैल तक साध्वी सम्पूर्णा दीदी संगीतमय श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगी। 13 अप्रैल शाम 4.30 बजे दिव्य शोभायात्रा मंदिर से प्रारम्भ होकर मुख्य शोभायात्रा में शामिल होगी।
साईं मंदिर में प्रारम्भ जन्मोत्सव की तैयारी
श्री साईं मंदिर समिति दक्षिण सिविल लाइंस के तत्वावधान में मंदिर में बुधवार को हुई बैठक में दो दिवसीय श्रीराम नवमीं व दो दिवसीय साईं जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मृगेंद्र नारायण सिंह ने कहा, 13 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम आस्था एवं उत्साह पूर्वक किया जाएगा। सुंदर कांड पाठ, साईं अभिषेक, महाआरती, हवन भंडारा व पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर समिति के रविनंदन सिंह, सुनील चंदेल, मृगेंद्र नारायण सिंह, संजय सेठ व उमेश पिल्ले मौजूद थे।
Published on:
04 Apr 2019 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
