
aazadi
जबलपुर। देश के मुसलमानों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि देश का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाना या बोलना इस्लाम के खिलाफ है। दरअसल कुछ कट्टरपंथी लोग इसे इबादत से जोड़कर मुसलमानों को देश की मुख्यधारा से नहीं जुड़ने देना चाहते। यह बात शुक्रवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक एसके मुद्दीन ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत हे। इसका मतलब ए मदरे वतन तुझे मेरा सलाम, यह कैसे शरीयत के विरुद्ध हो सकता है। उनका कहना था कि आजादी की लड़ाई में मौलाना अबुल कलाम आजाद से लेकर तमाम मुस्लिम नेता इसे सम्मान के साथ गाते थे। इसे बोलने एवं गाने में मुस्लिमों को गर्व होना चाहिए। मुस्लिम प्रकोष्ट की प्रदेश संयोजक शमीम ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकी ने अपनी बात रखी। उन्होंने शमीम के साथ मिलकर राष्ट्रीय संयाेजक मुद्दीन को मंच से राखी बांधी। कार्यक्रम में सुरेश देशपांडे, सुहेल अली, अनवर हुसैन, गुलाम हुसैन, अख्तर वेग, रिजवान अंसारी, जीशान अंसारी, अनवर अन्नू, नसीम वेग, उवेश अंसारी, मगन सिद्दीकी, मौलाना हफीज, अनूप शुक्ला, फराज खान, रफीक खान, मुख्तार नादिर व शौकत अली मौजूद थे।
अल्पसंख्यक मोर्चा ने मौलाना को भेंट किया तिरंगा
जबलपुर. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रबुद्धजनों को तिरंगा भेंट किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोर्चा के जिला अध्यक्ष उवेश अंसारी के साथ कार्यकर्ताओं ने मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश मौलाना हामिद रजा सिद्दीकी को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस मौके पर मोर्चा के अकील अहमद, युसूफ खान, आमिर खान, मो. रजा, अशफाक, माहिर खान, असलम, वसीम अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Published on:
13 Aug 2022 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
