3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन की आपत्तिजनक फोटो दिखाकर दोस्त को ब्लैकमेल कर रहा था भाई

बहन की आपत्तिजनक फोटो दिखाकर दोस्त को ब्लैकमेल कर रहा था भाई  

less than 1 minute read
Google source verification
सगाई की रस्मों के बीच अचानक होने वाले पति के Whatsapp पर आया MMS, बोला - ये तो मेरी... फिर जो हुआ..

प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर। बहन के मोबाइल फोन पर उसके दोस्त के साथ आपत्तिजनक फोटो देखकर सगे भाई ने बहन की फोटो को ही ब्लैकमेलिंग का हथियार बना लिया। बहन की आपत्तिजनक फोटो उसके दोस्त को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान युवक ने मामले की शिकायत स्टेट साइबर सेल में की। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए चालीस हजार रुपए देने का लालच देकर बुलाया। युवक जैसे ही पहुंचा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

स्टेट साइबर पुलिस ने 40 हजार रुपए देने का लालच देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

स्टेट साइबर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सिवनी निवासी युवक ने शिकायत की थी कि उसकी दोस्त के साथ निजी पल की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कोई उससे 40 हजार रुपए मांग कर रहा है। उसे फेसबुक मैसेंजर के जरिए लगातार मैसेज आ रहे है। इसमें आपत्तिजनक फोटो भी भेजी गई है।

साइबर सेल ने छानबीन की तो मैसेज आइडी का आइपी एड्रेस सिवनी का निकला। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने शिकायतकर्ता के माध्यम से 40 हजार रुपए देने के बहाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान उसकी महिला मित्र के सगे भाई के रूप में की। वह पेशे से मैकेनिक है। पूछताछ की गई, तो आरोपी ने बताया कि वह अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। उसके मोबाइल फोन से निजी फोटो चुराकर फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर उसके जरिए मैसेंजर से मैसेज और फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

Story Loader