जबलपुर

बड़ी खबर: अब दरबार रेस्टोरेंट का मालिक शरद जैन आया लपेटे में, सरताज को पार्टनर बनाना पड़ा महंगा

एसआईटी ने जारी किया नोटिस  

less than 1 minute read
Sep 16, 2021
darbar restaurant jabalpur

जबलपुर। हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक के बेटे सरताज की दरबार रेस्टॉरेंट में पार्टनरशिप है। पुलिस द्वारा दरबार के अवैध कब्जे को तोड़ा गया, तो पीछे की तरफ दोबारा दरबार रेस्टोरेंट शुरू कर दिया गया। अब एसआईटी की नजर दरबार रेस्टोरेंट में सरताज के पार्टनर शरद जैन पर टेढ़ी हो गई है। एसआईटी ने शरद जैन को नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एसआईटी की माने तो शरद से पूछताछ में कई बातों का खुलासा हो सकता है।

शहबाज से था परिचय- एसआईटी ने युवक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जतिन राज को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। राज रज्जाक और शहबाज की गिरफ्तारी हो जाने के बाद 27 अगस्त को विजय नगर थाने पहुंचा था। एसआईटी ने पूछताछ की, तो जतिन राज ने बताया कि शहबाज सुप्रा डायग्नोस सेंटर का संचालन करता था, इस दौरान उसकी मुलाकात शहबाज से हुई थी। इसी पहचान के चलते वह उस दिन थाने पहुंचा था।

खंपरिया के भी जल्द होंगें बयान- मामले में एसआईटी ने अमित खंपरिया को भी नोटिस जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि दरबार रेस्टॉरेंट के संचालक शरद जैन के बयान दर्ज होने के बाद खंपरिया के बयान एसआईटी दर्ज करेगी। एसआईटी को जानकारी लगी है कि शरद जैन और सरताज में पिछले कुछ समय से करीबियां बढ़ गई थी। शरद जैन और सरताज ने कई बार विदेश यात्रा की है। विदेश जाने की एयर टिकट और वहां रुकने आदि की व्यवस्थाएं शरद जैन के माध्यम से ही सरताज ने कराई थी।

Published on:
16 Sept 2021 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर