24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घड़ी चौक के पास कॉलोनी रोड पर फिसलन

सार्वजनिक सुविधा घर बदहाल, आइएसबीटी प्रवेशद्वार हो गया संकरा, नर्मदा नगर के नाले पर कब्जे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 20 Mar 2024, 10:05 PM IST

Slippery on Colony Road near Ghadi Chowk

सार्वजनिक सुविधा घर बदहाल, आइएसबीटी प्रवेशद्वार हो गया संकरा, नर्मदा नगर के नाले पर कब्जे,सार्वजनिक सुविधा घर बदहाल, आइएसबीटी प्रवेशद्वार हो गया संकरा, नर्मदा नगर के नाले पर कब्जे,सार्वजनिक सुविधा घर बदहाल, आइएसबीटी प्रवेशद्वार हो गया संकरा, नर्मदा नगर के नाले पर कब्जे

जबलपुर . विजय नगर कॉलोनी के घड़ी चौक को मिलने वाली रोड पर फिसलन पैदा हो गई है। यह फिसलन जर्जर सड़क की वजह से हो रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस जगह पर मुख्य रोड को कॉन्क्रीट तो कर दिया गया है लेकिन इस चौक को जोड़ने वाली अन्य सड़कों की हालत दयनीय है। इन जगहों से गिट्टियां निकल रही हैं। डस्ट फैलने की वजह से वाहनों के पहिए फिसल रहे हैं।

सार्वजनिक सुविधा घर बदहाल

जबलपुर . शहर के एमआर-4 के बैंक चौराहे के किनारे बने सार्वजनिक टॉयलेट की दुर्दशा हो गई है। हालत यह है कि इसका सिर्फ ढांचा ही दिखाई दे रहा है। टॉयलेट के अंदर व्यवस्थाएं ठप हैं। इसमें पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इसका आउटलेट भी नहीं हो पा रहा है। दरअसल, यहां नियमित रूप से सफाई नहीं होने से निकासी प्रभावित हो रही है, जिसकी मरम्मत नहीं की जा रही है।

आइएसबीटी प्रवेशद्वार हो गया संकरा

जबलपुर. दीनदयाल चौराहे के पास आइएसबीटी का मुख्य प्रवेशद्वार संकरा हो गया है। इस द्वार के एक किनारे पुरानी कंडम मेट्रो बसों का जमावड़ा है। इससे प्रवेशद्वार पर एक ही मार्ग से दोनों ओर का यातायात चल रहा है। इसमें कई बार बाहर आने वाली बसों की वजह से बाहर के वाहन फंस रहे हैं। जानकार कहते हैं कि यहां बनी सर्विस रोड पर अन्य बसें खड़ी कर दी जा रही है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

नर्मदा नगर के नाले पर कब्जे

जबलपुर. शहर के चितरंजन वार्ड में अमखेरा रोड के किनारे बसे नर्मदा नगर में मोतीनाला के पक्का होते ही यहां कब्जे हो गए हैं। इन कब्जाधारियों के यहां आने-जाने वाले लोगों से कॉलोनीवासी परेशान हो गए हैं। इनका कहना है कि अवैध रूप से इस बसाहट पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। यहां दिन रात वाहन आ-जा रहे हैं। देर रात तक हो-हल्ला होता है। पुलिस की भी पेट्रोलिंग नहीं हो रही है।