
somvati amavasya and mauni amavasya 4 february Pooja Vidhi And Muhurat
जबलपुर। भगवान विष्णु की आराधना में संस्कारधानी लीन होगी। हर घर में व्रतधारी महिलाएं तुलसी के पौधे की परिक्रमा लगाकर पति, पुत्र व परिवारजनों के दीर्घायु होने व सुख समृद्धि की कामना करेंगी। वे व्रत पूर्ण होने तक मौन धारण करेंगे। नर्मदा तटों में माघ मास स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर मंदिर, देवालयों, आश्रमों में विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे।
news facts-
सोमवती अमावस्या चार को, हर घर होगा पूजन
ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
मौनव्रत धारण कर नर्मदा में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
माघ महीने में महत्व
वैदिक पंडितों के अनुसार माघ महीने में सोमवती अमावस्या पडऩे पर पर्व का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन पूजन-पाठ व स्नान-दान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। विशेषकर अनाज व गर्म कपड़ों के दान का महत्व बताया गया है। ऐसे में नर्मदा के मुख्य तट ग्वारीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
सूर्योदय के पहले स्नान
एक महीने का माघ स्नान कर रहे श्रद्धालुजनों के लिए सोमवती अमावस्या का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में पर्व के अवसर पर माघ माह स्नानार्थी रोजाना के जैसे सूर्योदय के पहले स्नान करेंगे। महीनेभर का माघ स्नान 19 फरवरी को पूर्ण होगा।
जाप का महत्व
-विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
-राम रक्षा स्तोत्र का पाठ
-ऊ नमो भगवते वासुदेव का जाप
माघ महीने में सोमवती अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन नर्मदा में स्नान-दान व भगवान विष्णु और सूर्य देव का पूजन विशेष फलदायी होता है। गरम कपड़ों व अनाज का दान लाभकारी होता है।
- पं जनार्दन शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
माघ महीना व्रत धारण करने वाले स्नानार्थियों के लिए विशेष फलदायी देता है। इस महीने में पडऩे वाली सोमवती अमावस्या शुभ फलदायी है। इस अवसर पर मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष पूजन-अनुष्ठान किए जाते हैं।
- डॉ. सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published on:
02 Feb 2019 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
