
Congress
जबलपुर. मप्र में भाजपा सरकार के खिलाफ जनआक्रोश दिख रहा है। यात्रा में लोग खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। जन आक्रोश से भाजपा में कितना डर है, यह उनकी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची बता रही है। यह बात जनआक्रोश यात्रा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह ने शुक्रवार को शहर भ्रमण के दौरान सभाओं में की।
यात्रा केंट विधानसभा से शुरू हुई, जो पूर्व, उत्तर, विधानसभा का भ्रमण करने के बाद पश्चिम में नर्मदा महाआरती के साथ समाप्त हुई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि शिवराज सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है। यात्रा को प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक लखन घनघोरिया, तरुण भनोत, विनय सक्सेना ने भी सम्बोधित किया।
Published on:
30 Sept 2023 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
