
SpiceJet
जबलपुर. डुमना एयरपोर्ट से अब बोइंग विमान उड़ान भरने लगे हैं। हाल ही में स्पाइस जेट ने अपने सभी रूट पर बोम्बार्डियर विमानों को बंद कर बोइंग विमानों की सेवाएं शुरू की। इसके डुमना एयरपोर्ट पर उतरने से अब दूसरे बड़े विमानों के लैंडिंग और टेकऑफ होने का रास्ता साफ हो गया है। स्पाइस जेट ने जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर, जबलपुर-मुंबई-जबलपुर, जबलपुर-पुणे-जबलपुर, जबलपुर-हैदराबाद और जबलपुर रूट पर बोइंग विमान शुरू किए गए हैं।
सुविधा : 150 यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकता है
यह है बोइंग की विशेषता
बोइंग विमान बड़े विमानों में शामिल होते हैं। इन विमानों में एक बार में 140 से 150 फ्लायर्स तक एक बार में सफर कर सकते हैं। विमान के उड़ने पर उसकी आवाज विमान के भीतर बहुत ही कम और न के बराबर आती है। छोटे एयर क्रॉफ्ट की अपेक्षा यह विमान 15 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। इनकी स्पीड भी अधिक होती है।
एप्रान और रनवे का मिला फायदा
डुमना एयरपोर्ट का विस्तारीकरण चल रहा है। हाल ही में बोइंग जैसे विमानों के लिए एप्रान तैयार किया गया है। रनवे की लम्बाई भी बढ़ाई गई। बड़े विमानों के लिए डुमना में सुविधाएं बढ़ीं, तो इसका फायदा मिला।
छोटा होता है बोम्बार्डियर
बोम्बार्डियर छोटे एयरक्राफ्ट होते हैं। इनमें एक बार में 70 से 80 फ्लायर्स को लेकर आया जा सकता है। यह आवाज ज्यादा करते हैं। सीट भी अधिक आरामदायक नहीं होती है। यह 15 हजार मीटर ऊंचाई तक उड़ सकते हैं।
शनिवार को दिल्ली से जबलपुर की यात्रा स्पाइस जेट की ओर से शुरू बोइंग विमान में की। यह काफी अच्छा अनुभव था। इससे शहर से दिल्ली आने-जाने वाले फ्लायर्स को फायदा होगा। एक साथ अधिक फ्लायर्स इससे उड़ान भर सकेंगे।
- विवेक तन्खा, सांसद, राज्यसभा
जबलपुर से शुरू होने वाली स्पाइस की सभी विमान सेवाओं में बोम्बार्डियर विमान को हटाकर बोइंग विमान शुरू किए गए हैं। इससे फ्लायर्स को फायदा होगा।
- पुष्पा रे, स्टेशन मैनेजर, स्पाइस जेट
Published on:
05 Feb 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
