
5 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान से निकलने लगा धुआं, 100 से ज्यादा यात्रियों में मची चीख पुकार
जबलपुर. दिल्ली से रवाना होकर मध्य प्रदेश के जबलपुर आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में बड़ा हादा टल गया। फ्लाइट के अंदर यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब फ्लाइट के टेकऑफ करने के बाद करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर केबिन से धुआं उठने लगा। इस दौरान पायलट की सूझबूझ के त्वरित फैसला लेते हुए विमान को तुरंत ही दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह इमरजेंसी में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। ताजा अपडेट के अनुसार, पैसेंजर एरिया में भी धुआं घुसने के कारण फ्लाइट लेंड होने के बाद कुछ यात्रियों की सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब विमान में सवार सभी यात्रियों समेत क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट Q400 विमान SG-2962 (दिल्ली-जबलपुर) विमान में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बची। बता दें कि, विमान में इतना धुआं भर गया था कि, इमरजैंसी लैंडिग के बाद यात्री विमान से हाथों से पंखा झुलाते हुए बाहर आते नजर आए।
दूसरे विमान से यात्री आ रहे जबलपुर
बताया जा रहा है कि, संबंदित स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 8 बजे की थी, जिसमें अचानक से तेजी से धुआं फैलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। घबराने की वजह से चीख पुकार करते यात्रियों को किसी तरह केबिन क्रू ने समझाइस देकर अपनी अपनी सीट्स पर बैठाया। इसके बाद तत्काल ही पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बताया जा रहा है कि, सभी यात्रियों को इसके बाद दूसरे विमान से जबलपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो
Updated on:
02 Jul 2022 02:20 pm
Published on:
02 Jul 2022 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
