16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल अधिकारी रंगरेलियां मनाते CCTV में कैद, लड़की संग आपत्तिजनक हालत में वायरल हुआ वीडियो- आप भी देखें

 सिर्फ खिलाडी ही नहीं बल्कि हर वो शख्स गुस्से से आग बबूला हो उठेगा जो खेल से प्यार करता है

4 min read
Google source verification

image

Lalit Kumar Kosta

Jul 13, 2017

जबलपुर। टेनिस का ये कोर्ट खिलाडियों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। खेल शुरू करने के पहले खिलाडी बाकायदा खेल के इस मंदिर की मिटटी को सिर से लगाते हैं और फिर उसमें उतरकर अपना जौहर दिखाते हैं। लेकिन यहां जो कुछ हुआ उसे देखकर हर खिलाडी का खून खौलना तय है। सिर्फ खिलाडी ही नहीं बल्कि हर वो शख्स गुस्से से आग बबूला हो उठेगा जो खेल से प्यार करता है। खिलाडी और खेल प्रेमी जहां टेनिस कोर्ट में रंगरलियों का ये लाइव वीडियो देखकर ऐसा करने वाले उस अफसर की जहां जमकर लानत मलामत करेंगे वहीं दूसरे लोग भी चैंक जाएंगे। तो आप भी देखिए खेल के मंदिर में अफसर की अय्याशी का लाइव वीडियो।


सीसीटीवी में कैद हुई रंगरलियां -
सीसीटीवी में कैद हुई इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए। ये वीडियो तो इसी साल 6 जनवरी का है लेकिन सामने आते ही इसने ऐसी सनसनी मचाई कि हर कोई हैरान रह जाएगा। ये टेनिस कोर्ट कहां का है ये तो नहीं पता लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें जो शख्स दिखाई दे रहा है वो जबलपुर का है और खेल विभाग का अफसर है।

जिसने आधी रात को खेल के मंदिर को अपनी अय्याशी का अडडा बना लिया और वो कर दिया जिससे खेल का ये मंदिर कलंकित हो गया। खेल विभाग का ये कथित अधिकारी आधी रात को टेनिस कोर्ट में एक युवती को लेकर पहुंचा और उसके साथ घंटों रंगरलियां मनाता रहा। खेल विभाग के इस कथित अधिकारी की शर्मनाक करतूत मिनट टू मिनट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और ये सनसनीखेज वीडियो जबलपुर पत्रिका के हाथ लग गया जिसने अफसर का चोला ओढकर अय्याशी करने वाले इस अफसर की असलियत सामने ला दी।


ये है वीडियो में -
रात के साढे ग्यारह बज रहे थे और टेनिस कोर्ट में सन्नाटा पसरा हुआ था कि तभी अंधेरे को चीरती हुई रोशनी की एक झलक दिखाई दी। गौर से देखने पर नजर आया कि ग्यारह बजकर तीस मिनट पर एक कार टेनिस कोर्ट के मेन गेट से अंदर दाखिल हुई और उसी के पीछे बाइक पर एक शख्स भी वहां पहुंच गया। ग्यारह बजकर इक्तीस मिनट पर कार में से एक शख्स नीचे उतरा और बाइक पर आए शख्स के पास जाकर उसने उसके कान में कुछ फुसफुसाया। कान में कुछ कहते ही बाइक पर आए शख्स ने टेनिस कोर्ट का ताला खोल दिया और वहां से चलता बना। इसके बाद कार में आए शख्स ने अपनी कार गेट के पास लगा दी और उसकी बत्तियां बुझा दीं।

युवती को अंदर बुला लिया -
घडी में ग्यारह बजकर पैंतीस मिनट हुआ है और वो कथित अफसर अकेला ही अंदर दाखिल हुआ लेकिन उसके बाद उसने एक युवती को भी अंदर बुला लिया। युवती अंदर आ गई और उस शख्स ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कथित अफसर युवती को लेकर ग्यारह बजकर छत्तीस मिनट पर टेनिस कोर्ट में पहुंचा और दोनों वहां बने चेंजिंग रूम के आसपास घूमते रहे। इस बीच वह वहां कोई तीसरा शख्स भी नजर आया। शायद वह वही था जो बाइक में सवार होकर आया था और जिसने गेट का ताला खोला था। इसके बाद युवती चेंजिंग रूम में दाखिल हो गई और कथित अफसर वहां का जायजा लेता रहा ग्यारह बजकर 37 मिनट पर कथित अफसर भी चेंजिंग रूम के अंदर दाखिल हो गया और ग्यारह बजकर 41 मिनट पर उसने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।


डेढ घंटे बाद खुला दरवाजा -
करीब डेढ घंटे बाद एक बजकर 20 मिनट पर चेंजिंग रूम का दरवाजा खुला और कथित अफसर युवती के साथ जिस हालत में बाहर आया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप खुद ही देख लीजिए जब वो अंदर गए थे तब उनकी हालत क्या थी और जब बाहर आए वो किस हालत में थे। अफसर ने शर्मोहया को किस कदर ताक पर रख दिया और युवती के गले में हाथ डालकर वो टेनिस कोर्ट में कैसे घूम रहा था। थोडी देर तक टेनिस कोर्ट में दोनों आराम से यहां वहां घूमते रहे। एक बजकर पच्चीस मिनट पर अफसर युवती के साथ फिर चेंजिंग रूम में दाखिल हो गया और उसने फिर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।


दरवाजे की चाबी चेंजिंग रूम में भूला -
खेल के मंदिर में रंगरलियां मनाकर उसे कलंकित करने के बाद दो बजकर 5 मिनट पर अधिकारी युवती को लेकर बाहर आया लेकिन शायद कार या दरवाजे की चाबी चेंजिंग रूम में भूल गया था इसलिए युवती को गेट के पास खडा करके वो अकेला अंदर गया और थोडी देर बाद फिर वापस आया। उसने दरवाजे का ताला खोला और युवती के साथ बाहर निकला और दरवाजे को पहले की तरह बंद कर लिया। फिर उसने कार स्टार्ट की उसमें युवती को बैठाया और कार को गेट के बाहर ले जाकर खडा कर दिया। कथित अधिकारी ने कार से उतरकर टेनिस कोर्ट के मेन गेट पर पहले की तरह ताला जड दिया ताकि किसी को कोई शक न हो और फिर वहां से रवाना हो गया।


भूल गया कि सीसीटीवी कैमरे लगे हैं -
हवस की भूख में अफसर ये भूल गया कि टेनिस कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और तीसरी आंख उसकी इस घिनौनी करतूत को एक न एक दिन सबके सामने ला देगी। हम एक बार फिर आपको बता दें कि ये टेनिस कोर्ट कहां का है ये अभी साफ नहीं हुआ है लेकिन ये जरूर बताया जा रहा है कि खेल के मंदिर में अय्याशी कर रहा ये शख्स कोई और नहीं बल्कि जबलपुर का खेल अधिकारी बताया जा रहा है। इस पूरे मामल में कई सवाल अभी भी मुंह बाए खडे हैं।

सवाल नंबर एक- अफसर के साथ दिख रही वो लडकी कौन है और आखिर किन हालातों में वो उसके साथ वहां गई। क्या उसे इसके लिए मजबूर किया गया!
सवाल नंबर दो- जिस टेनिस कोर्ट में आधी रात को अय्याशी का ये खेल खेला गया वो कहां का है!
सवाल नंबर तीन- अधिकारी के लिए आधी रात को टेनिस कोर्ट का गेट खोलने वाला बाइक पर आया वो दूसरा शख्स कौन है!
सवाल नंबर चार- ये वीडियो 6 जनवरी 2017 का है यानि करीब 6 महीने पुराना लेकिन अभी तक टेनिस कोर्ट के प्रबंधन ने इस वीडियो को दबाकर क्यों रखा!

ये वो सवाल हैं जिनका जवाब हर कोई मांग रहा है जाहिर है खेल के मंदिर को कलंकित करने वाले ऐसे अधिकारी के खिलाफ जांच होनी चाहिए और उसे उसके किए की सजा मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

image