
Mohsin Naqvi left the stadium before the India vs. Pakistan match ended. (espncricinfo)
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से बुरी तरह रौंद दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हाई-प्रोफाइल मैच को देखने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) चेयरमैन जय शाह समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के विवादित चेयरमैन मोहसिन नकवी भी वहां थे, लेकिन अपनी टीम की बेइज्जती पूरी होने से पहले ही उन्हें मैदान छोड़कर निकलना पड़ा।
पीटीआई (PTI) के शेयर किए गए एक वीडियो में देखा गया कि मैच खत्म होने से पहले ही मोहसिन नकवी की गाड़ी स्टेडियम से बाहर निकल रही थी। यह वाकया तब हुआ जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान सरकार और पीसीबी ने मैच का बॉयकॉट करने का 8 दिनों तक ड्रामा किया था और फिर अपने बयान से पलट गए थे।
पाकिस्तान ने टॉस जीता और स्पिन की मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी चुनी। उन्होंने हैरान करते हुए पहला ओवर सलमान अली आगा से डलवाया, जिन्होंने आते ही अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट कर दिया। अभिषेक लगातार दूसरे मैच में डक पर आउट हुए। अभिषेक के जाने के बाद ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। हालांकि किशन के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, फिर भी भारत 175 रन बनाने में कामयाब रहा।
176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम कभी मुकाबले में दिखी ही नहीं। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी पाक टीम को महज 114 रनों पर समेट दिया। मैच में भारतीय गेंदबाजों का रहा जलवा। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल, इन सभी ने 2-2 विकेट चटकाए और भारत को 61 रनों की बड़ी जीत दिलाई।
Updated on:
16 Feb 2026 11:34 am
Published on:
16 Feb 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
