
SDRF team search for children and Scooty
जबलपुर. मझगवां कस्बे से चार किमी दूर बरगी की दायीं तट नहर में शनिवार दोपहर 32 वर्षीय शिक्षिका की लाश मिलने के दूसरे दिन उसके ढाई वर्षीय बेटे का भी शव पुलिस ने बरामद किया। बेटे के शव के पास ही शिक्षिका की स्कूटी भी मिली। पुलिस ने शिक्षिका का कमरा सील कर दिया है। एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे और स्कूटी की सर्चिंग के लिए रातभर अभियान चलाया। 15 किमी की सर्चिंग के बाद रविवार सुबह नौ बजे शिक्षिका के शव से एक किमी पहले मझगवां के पास बच्चे का शव मिला। मामला आत्महत्या और हादसे में उलझा है। उधर, शिक्षिका के मायके वालों ने दहेज प्रताडऩा की शिकायत की है।
ये है मामला
पुलिस के अनुसार मझगवां वार्ड क्रमांक-एक निवासी शिक्षिका ज्योति उर्फ ज्योत्सना काछी (32) कटनी के ढीमरखेड़ा अंतर्गत नेगई स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ाती थीं। पति धर्मेंद्र काछी सेना में पंजाब में तैनात हैं। ज्योति घर पर बेटे पार्थ, सास शकुनबाई, ससुर सोनेलाल पटेल के साथ रहती थीं। ज्योति शनिवार सुबह 9.30 बजे स्कूटी (एमपी 20 एसएफ 5046) से बेटे को लेकर स्कूल के लिए निकली थीं। दोपहर 1.43 बजे सिंघुली गांव के पास बरगी दायीं तट नहर में उनकी लाश मिली। शाम पांच बजे उनकी पहचान हुई, तब पता चला कि बेटा व स्कूटी भी गायब है। ज्योति का मोबाइल घर पर मिला। लाश के साथ अलमारी की चाबी भी मिली थी।
पंजाब से लौटा पति
घटना की खबर पति धर्मेंद्र को शनिवार को ही मिल गई थी। वे पंजाब से सडक़ मार्ग से रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचे। पुलिस ने पीएम के बाद ज्योति व पार्थ का शव ससुराल वालों को सौंप दिया। धर्मेंद्र ने पत्नी व बेटे का अंतिम संस्कार किया
पिता ने की प्रताडऩा की शिकायत-
टीआई अन्नीलाल सैयाम ने बताया कि कटनी के सिलौंड़ी अंतर्गत अतरसूमा निवासी जगन्नाथ प्रसाद ने रविवार शाम पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया गया है कि नौ फरवरी 2014 को बेटी ज्योति की शादी धर्मेंद्र से हुई थी। कम दहेज मिलने से शादी के कुछ समय बाद से ही पति व सास-ससुर उसे प्रताडि़त करने लगे।
...वर्जन...
शिक्षिका और उसके बेटे के शव के शॉर्ट पीएम के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। नहर रोड से भी स्कूल जाने का रास्ता है। ऐसे में स्कूटी फिसलने की सम्भावना से भी इनकार नहीं कर सकते। घटनास्थल पर टायरों के निशान मिले हैं। यह मुख्य रोड से 80 मीटर अंदर की तरफ है। ज्योति के पिता ने प्रताडऩा की लिखित शिकायत दी है।
श्रुतिकीर्ति सोमवंशी, एसडीओपी सिहोरा
Published on:
05 Oct 2020 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
