21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election news: राहुल के जनेऊ पर सुषमा स्वराज ने किया बड़ा कटाक्ष, देखें लाइव वीडियो

सुषमा ने कहा जो हो वही बने रहो, दुविधा में क्यों

2 min read
Google source verification
sushma swaraj's big satire on Rahul

राहुल के जनेऊ पर सुषमा स्वराज ने किया बड़ा कटाक्ष

जबलपुर। केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यहां कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले राहुल को हिन्दू नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया। वे मानसरोवर यात्रा पर गए। शिव भक्त बने और फिर जनेऊ पहनकर ब्राम्हण बन गए। राहुल आखिर इतनी बड़ी दुविधा में क्यों है। सुषमा यहां पत्रकार वार्ता में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने सीख भी दी कि जो हो वही बने रहां। ये देश सभी को स्वीकारता है। भारत सर्व धर्म सद्भाव वाला देश है। यहां आडम्बर नहीं बल्कि सच्चाई चलती है। पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत ने यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी रखा है। आतंकवाद को संरक्षण देने के मामले में अब पाकिस्तान काफी हद तक बेनकाब भी हुआ है।

राफेल पर यह बोलीं
राफेल डील में सामने आए गंभीर आरोपों के सवाल पर सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेस को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, तो वह कुछ भी आरोप मढ़ रहे हैं। राफेल खरीदी कांग्रेस के समय बनी खरीदी की योजना से 9 फीसदी कम में हुई है। एट्रोसिटी एक्ट के सवाल पर उनका तर्क था कि सरकार सभी को लेकर चल रही है। सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का नारा है। सोशल मीडिया पर बढ़ रही फेक न्यूज व भ्रामक कंटेंट को उन्होंने कहा कि इसको लेकर सरकार सजग है। इस मामले में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ये दुविधा और स्पष्टता का चुनाव
विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व ही दुविधा में है। वास्तव में यह चुनाव दुविधा और स्पष्टता के बीच हो रहा है। जो वर्षों तक अपनी सरकार में कुछ नहीं कर पाए, वे सवाल उठा रहे हैं। तथ्य गवाह हैं कि साढ़े चार साल में मोदीजी के नेतृत्व में कितने काम हुए हैं। यही वजह है कि भारत की चमक आज दुनिया की नजरों में आ गई है। सुषमा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू श्रेणी से बाहर निकालकर विकासशील राज्य की श्रेणी में खड़ा किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। भाजपा सरकार सभी के विकास के लिए कृत संकल्पित है। श्रीमती स्वराज आज यहां एक चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगी। पत्रकार वार्ता में उनके साथ मेयर डॉ. स्वाति गोडबोले, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर समेत अन्य पदाधिकरी मौजूद रहे।