
temperature
जबलपुर. शहर में आसमान साफ होने के बाद कोहरा छा रहा है। इसके बाद भी ठंड प्रभावी नहीं हो रही है। रात और दिन के तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले चार दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में बने चक्रवात के प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो समान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। देर रात से सुबह तक कोहरा छाएगा। हवा की दिशा उत्तरी से बदल कर उत्तर -पश्चिमी हो गई हे। जो 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। सुबह के समय नमी 96 प्रतिशत व शाम के समय 72 प्रतिशत रहेगी।
Published on:
05 Dec 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
