जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान का बुधवार सुबह 6.30 बजे व प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा का सुबह 4.30 बजे आगमन हुआ। बालाघाट में संघ प्रचारक के साथ हुई घटना के बाद प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के मामले में उन्होंने कहा कि संगठन का कोई दबाव नहीं था। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि चौहान व महामंत्री शर्मा पार्टी के कुछ शोकाकुल परिवारों में सांत्वना देने पहुंचे। वे अनिल शर्मा, प्रशांत पोल के निवास भी गए।