24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उजड़कर मैदान हो गया धनवंतरी नगर का गार्डन

बिलहरी के पास संकेतक के अभाव में दुर्घटना की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Manoj Verma

•

Updated: 19 Mar 2024, 7:40 PM IST

The garden of Dhanvantari Nagar was destroyed and turned into a field

गार्डन की हरियाली के साथ फेंसिंग भी चौपट हो गई

जबलपुर. धनवंतरी नगर मुख्य रोड से लगा गार्डन उजड़ गया है। गार्डन की देखरेख नहीं होने की वजह से यहां लगे पौधे नष्ट्र हो गए हैं। गार्डन की हरियाली के साथ फेंसिंग भी चौपट हो गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर जंगली पौधों की फेंसिंग बची है। गार्डन मैदान जैसा प्रतीत रहा है, जहां देर रात तक अवांछित तत्व एकत्र होते हैं। यह गार्डन कॉलोनी के साथ बनाया गया था। शुरूआत में इसका रखरखाव किया जाता था लेकिन बाद में इसकी देखरेख बंद हो गई, जिससे यह चौपट हो गया है। दरअसल, नगर निगम के अधिपत्य में कॉलोनी के आने के बाद यहां कोई नहीं आया है।
संकेतक के अभाव में दुर्घटना की आशंका
जबलपुर. मंडला रोड पर बिलहरी के पास टाउनशिप बढ़ती जा रही है। मंडला रोड का विस्तार कर दिया गया है लेकिन यहां बनाए गए डिवाइडर प्वाइंट पर संकेतक नहीं लगाए हैं, जिससे हाइस्पीड दौड़ने वाली गाडि़यों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में प्रवेश के लिए गेट तो बना दिया गया है लेकिन हालत यह है कि यहां मुख्य सड़क पर कोई भी संकेतक नहीं है, खासतौर पर डिवाइडर कट पर। इससे होता यह है कि स्पीड में आने वाली गाडि़यां डिवाइडर कट पर अनियंत्रित हो जाती है। उधर, कॉलोनी से मुख्य सड़क पर आते ही वाहनों से टकराने का डर बना रहता है।