जबलपुर। भारतीय धर्म में तंत्र, मंत्र और साधना का बड़ा महत्व है। संसार भर के ज्ञान पिपासू लोगों के लिए इसी वजह से भारत आकर्षण का केंद्र रहा है। समूचे विश्व से लोग यहां से बहुत कुछ सीखने के लिए आते रहे हैं। देश में ऐसे सिद्ध साधकों की कमी नहीं है जो किसी भी व्यक्ति के बारे में हजारों मील दूर से सब कुछ बता देते हैं। कहा जाता है कि यह कर्ण पिशाचिनी की सिद्धि की बदौलत संभव होता है। आइए जानते हैं कैसे उस सिद्धि को प्राप्त किया जा सकता है।