
loan of 6 thousand
जबलपुर। दो वर्ष पहले छह हजार रुपए महिला सूदखोर से लेना एक युवती को भारी पड़ा। वह दो वर्ष से लगातार किस्त सहित ब्याज का 140 रुपए प्रतिदिन की दर से वसूल रही है। महिला के ब्याज का मीटर ऐसा था कि रात आठ बजे तक पैसा नहीं देने पर रकम डबल कर लेती थी। दो वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक वसूलने के बाद भी उसकी उधारी समाप्त नहीं हुई। महिला सूदखोर के चंगुल में इसी तरह अन्य महिलाएं भी फंसी हैं। गोहलपुर पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ 4 कर्जा एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया।
त्रिमूर्ति नगर निवासी तान्या सिंह ने शिकायत कर बताया कि उसकी मां पूनम सिंह ने दो वर्ष पहले हर्षा टेकवानी से छह हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। हर्षा को 100 दिन में किश्त ब्याज सहित प्रतिदिन 140 रुपए देना था। रकम रात आठ बजे देना था। आठ बजे न देने पर वह डबल पैसा लेती थी। उसकी मां से दो वर्षों से लगातार पैसे वसूल रही है। फिर भी हर्षा टेकवानी की रकम चुकता नहीं हेा पाया। इसी तरह उसने अर्चना सिंह, रेखा ठाकुर, अंजना कोष्टा को भी ब्याज पर उधार दिया है। वह कई गुना ब्याज का वसूल चुकी है। फिर भी उसका पैसा समाप्त नहीं होता। वह ब्याज सहित पैसे लेने खुद ही सभी के घर जाती है। पैसे व ब्याज की रकम नहीं देने पर मोहल्ले वालों के सामने ही जान से मारने की धमकी देती है।
मीठी बातों में फंसाती है-
युवती ने शिकायत में बताया कि हर्षा टेकवानी उधार देते समय मीठी-मीठी बात करती है। किसी प्रकार के जेवर आदि गिरवी नहीं रखती है। ब्लेंक चैक ले लेती हैं। बाद में बैंक में चेक लगा कर बाउंस कराने की धमकी देती है। इससे सभी लोग परेशान होते हैं। पुलिस ने हर्षा टेकवानी के खिलाफ धारा 4 कर्जा एक्ट और 294, 506 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Updated on:
15 Jul 2020 05:51 pm
Published on:
15 Jul 2020 05:51 pm
