जबलपुर

king cobra : घर आया प्यासा कोबरा, पी गया तीन गिलास पानी

king cobra : घर आया प्यासा कोबरा, पी गया तीन गिलास पानी

less than 1 minute read
Apr 01, 2023
cobra

जबलपुर। गर्मी की आहाट होते है सरिसृपों का बिलों से बाहर आना शुरू हो गया है। लोगों के घरों में वन्यजीव घुसने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है। जहां विशाल कोबरा घर में घुस गया। प्यास से तड़प रहा एक कोबरा गौरीघाट रोड के आयुर्वेद कॉलेज के पीछे रहने वाले मिश्रा परिवार के घर में घुस गया। सर्प विशेषज्ञ ने उसे पकड़ा, तो पता चला कि वह प्यासा है और गटागट तीन गिलास पानी पी गया।

शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे 4.5 फीट का कोबरा मिश्रा परिवार के घर के आंगन में बैठा नजर आया, तो अफरातफरी मच गई। वन अमले और सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई। उन्होंने कोबरे की हालत देखकर बताया कि इसे प्यास लगी है। इसीलिए वह घर में घुसा था। उसे पानी पिलाया गया, तो वह आराम से पानी पीता गया। पानी पीने के बाद कोबरा सामान्य हुआ, तो उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वह नाग प्रजाति का था। उसमें खतरनाक न्यूरो टॉक्सिन ज़हर पाया जाता है। हालांकि, जब तक कोई छेड़छाड़ ना करे, तब तक वह किसी को नुक़सान नहीं पहुंचाता।

Published on:
01 Apr 2023 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर