2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाघ ने किया शिकार का शिकार, देखने वालों के रोंगटे खड़े हुए

बरही रेंज भट्ठाहार वन क्षेत्र की घटना  

2 min read
Google source verification
tiger attack case in india

tiger attack case in india

कटनी। जंगल में इंसानों के बढ़ते दखल के बाद जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में आने लगे हैं। नतीजतन दोनों में टकराव के चलते भयावह स्थितियां पैदा हो रही हैं। एक ऐसा ही मामला कटनी में सामने आया है। जहां जंगल गई महिला पर घात लगाए एक बाघ ने शिकार की नीयत से हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बाघ के हमले को देखकर गांव व आसपास के जंगल में जाने वालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

10 साल की मासूम से 14 साल के लड़के ने किया दुराचार, फिर मार दिया गर्दन पर चाकू

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन से लगे बहरी रेंज के भट्ठाहार वन क्षेत्र बीट क्रमांक 421 में शनिवार शाम 4 बजे बाघ के हमले से 55 वर्षीय झल्लीबाई पति फूलचंद चौधरी निवासी कुआं की मौत हो गई। झल्लीबाई गांव की दूसरी महिलाओं के साथ जंगल लकड़ी बीनने गई थी, तभी सामने बाघ दिख गया।

इस शहर में बने हथियारों और तोप से मारे जाते हैं पाकिस्तान के आतंकी- जाने खासियत

बाघ दिखते ही अन्य महिलाएं गांव भाग गर्इं। झल्ली बाई भागने के दौरान गिर गई और तभी बाघ ने गर्दन पर पंजा मार दिया। इधर गांव पहुंचकर बाघ के हमले की जानकारी दूसरी महिलाओं ने घर के सदस्यों को दी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की मदद ली गई। जंगल पहुंच् ग्रामीणों ने देखा कि शव के समीप तीन बाघ बैठे हैं। बाघों को आवाज देकर दूर भगाया गया। महिला के शव को वन विभाग के वाहन से बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुआं के सरपंच प्रहलाद सोनी ने बताया कि वन विभाग द्वारा महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। गांव के आसपास जंगल क्षेत्र में कई बाघों का मूवमेंट है।

गर्लफ्रेंड के साथ बिस्तर में सो रहा था लड़का, टॉर्च जलते ही निकल गई चीख

Story Loader