25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि पर शादी विवाह में बाधा के योग आज, प्रेम संबंधों में धैर्य रखें: राशिफल

इस राशि पर शादी विवाह में बाधा के योग आज, प्रेम संबंधों में धैर्य रखें: राशिफल  

2 min read
Google source verification
2020 year me vivah

today's love horoscope, shadi vivah ka rashifal hindi me

मेष- जो सोच रहे है, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दे सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे।
वृषभ- मन बड़ा चंचल है। थोड़ी-थोड़ी देर आप अपना निर्णय बदलते है। अपना मन स्थिर करें कि आपको क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा।
मिथुन- आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे।
कर्क- नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करेंगे। भाई-बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है।
सिंह- कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या- आपकी मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे है। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।


तुला- व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे है। भूमि भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है। इसी कारण आपका व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है।
धनु- परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मोज मस्ती पर धन खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का समय आ गया है।
मकर- समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आप का खुलकर विरोध करेंगे। रक्त संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
कुम्भ- जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में आगे न बढ़े, धोखा मिलेगा।
मीन- किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आप को सही मार्ग दिखाएगा। किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी।